कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक सी.आई.आई.एम इंस्टिट्यूट में हुई
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक सी.आई.आई.एम इंस्टिट्यूट में हुई

Kumaon Sabha, Chandigarh's executive meeting

Kumaon Sabha, Chandigarh's executive meeting

चंडीगढ़। कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक सी.आई.आई.एम इंस्टिट्यूट, सेक्टर 34 चंडीगढ़ में श्री मनोज रावत, प्रधान की अध्यक्षता में हुई। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस मीटिंग में सभा द्वारा पिछले दिनों करवाए गए कार्यक्रमों का आय-व्यय का ब्यौरा कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। चंडीगढ़, सेक्टर-45 बुडै़ल में स्थित कुमाऊं भवन का भविष्य तय करने पर चर्चा की गई।  कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ के स्थापना दिवस और उत्तराखंड दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाने पर चर्चा हुई। नई एरिया कमेटियों के गठन की जिम्मेवारी कार्यकारिणी सदस्यों को दी गई। संविधान संशोधन पर चर्चा की गई। अगस्त या सितंबर माह में आम सभा की बैठक करवाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। कार्यकारिणी को सदस्यता सूची में हुए नवीनीकरण और बदलाव की जानकारी दी गई तथा सभा के नए मेंबर बनाने के लिए बहुत ही जल्द सदस्यता अभियान शुरू करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। निकट भविष्य में सभा द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दीपक परिहार महासचिव ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।  इस बैठक में गोकुल सिंह नगरकोटी, मोहिंदर, खष्टि दत्त पांडेय, नरेंदर सिंह रावत, भूपेंदर सिंह खाती, कैलाश शर्मा, दलीप सिंह चौहान,  महेश चंद्र शर्मा, बरिंदर सिंह अधिकारी, भूपिंदर सिंह रावत, बसंत सिंह अधिकारी, दविंदर सिंह रावत, दिनेश सिंह फर्स्वाण, दीपक सिंह, मुनीश वोहरा, दर्शन सिंह कोरंगा, आनंद सिंह कोरंगा, राजिंदर सिंह नगरकोटी तथा आनंद सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।