बिहार में भी चला कृष्ण का चक्र, महा गठबंधन ढेर हुआ -धर्मवीर भड़ाना जिला उपाध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

बिहार में भी चला कृष्ण का चक्र, महा गठबंधन ढेर हुआ -धर्मवीर भड़ाना जिला उपाध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद

Krishna's wheel worked in Bihar too

Krishna's wheel worked in Bihar too

फरीदाबाद।  दयाराम वशिष्ठ: बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद पूरे देश में भाजपा ने जश्न मनाया । हरियाणा के फरीदाबाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने अपने दफ्तर पर लड्डू बांटते हुए कहा कि बिहार में भी कृष्ण का चक्र चला है । केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 1 महीने तक बिहार में प्रचार किया और जहां उन्होंने प्रचार किया लगभग सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की भारी मतों से जीत हुई है ।

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि पूरी दुनिया में मोदी जी का जलवा है और विपक्ष बिहार में भी चारों खाने चित हो गया । महागठबंधन के अधिकतर उम्मीदवारों की जमानतें जप्त हो गई । बिहार की जनता ने विकास पर मोहर लगाई और अब एनडीए सरकार बिहार का और ज्यादा विकास कार्य करवाएगी । उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बिहार में प्रचार किया जिसका बड़ा फायदा एनडीए को मिला ।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में एक यूनिवर्सिटी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है और सरकार इस यूनिवर्सिटी पर हर उचित कार्रवाई कर रही है । उन्होंने कहा कि अगर इस यूनिवर्सिटी में  अवैध गतिविधियां हो रही है तो इस पर बुलडोजर चलवाया जाए । इस मौके पर विनोद कुमार शाह मीडिया प्रभारी फरीदाबाद महानगर, तेजा  प्रधान, ब्रह्म लोहिया, श्यामवीर भड़ाना, जगत भड़ाना खेड़ी वाला, विनोद भडाना, कालू सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।