फीफा वर्ल्ड कप 2026 4 जुलाई शेड्यूल: राउंड ऑफ 16 की शुरुआत, फ्रांस-कनाडा दिखाएंगे दम, जानिए टाइमिंग
FIFA World Cup Round of 16 Matches
FIFA World Cup Round of 16 Matches: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने तीसरे स्टेज (राउंड ऑफ 16) में प्रवेश कर लिया है. टूर्नामेंट की अगले राउंड में पहुंचने वाली ये 16 टीमें राउंड ऑफ 32 में शानदार जीत दर्ज की. जबकि इस राउंड में दो बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला जब जर्मनी और नीदरलैंड जैसे दिग्गज टीमें राउंड ऑफ 32 में हारकर टूर्नामेंट बाहर हो गईं.
वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 की शुरुआत शनिवार (4 जुलाई) से मोरक्को और कनाडा के मैच से होगी. यहां उन टीमों की पूरी लिस्ट और उनके मैचों का शेड्यूल दिया गया है जिन्होंने अगले राउंड में जगह बनाई है.
राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें:
- कनाडा (दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया)
- ब्राजील (जापान को 2-1 से हराया)
- पराग्वे (पेनल्टी में जर्मनी को 4-3 से हराया)
- मोरक्को (पेनल्टी में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया)
- नॉर्वे (आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया)
- फ्रांस (स्वीडन को 3-0 से हराया)
- मेक्सिको (इक्वाडोर को 2-0 से हराया)
- इंग्लैंड (DR कांगो को 2-1 से हराया)
- बेल्जियम (सेनेगल को 3-2 से हराया)
- अमेरिका (बोस्निया और हर्ज़ेगोविना को 2-0 से हराया)
- स्पेन (ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया)
- पुर्तगाल (क्रोएशिया को 2-1 से हराया)
- स्विट्जरलैंड (अल्जीरिया को 2-0 से हराया)
- मिस्र (पेनल्टी में ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराया)
- अर्जेंटीना (केप वर्डे को 3-2 से हराया)
- कोलंबिया (घाना को 1-0 से हराया)
राउंड ऑफ 16 का शेड्यूल और फिक्सचर (भारतीय समय के अनुसार
4 जुलाई - कनाडा बनाम मोरक्को - 10:30 PM
5 जुलाई - पराग्वे बनाम फ्रांस - 2:30 AM
6 जुलाई - ब्राजील बनाम नॉर्वे - 1:30 AM
6 जुलाई - मेक्सिको बनाम इंग्लैंड - 5:30 AM
7 जुलाई - पुर्तगाल बनाम स्पेन - 12:30 AM
7 जुलाई - यूएसए बनाम बेल्जियम - 5:30 AM
7 जुलाई - अर्जेंटीना बनाम मिस्र - 9:30 PM
8 जुलाई - स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया - 1:30 AM
फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट चरण
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 48-टीमों ने भाग लिया. ग्रुप चरण के बाद, 32 टीमों ने पहले नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में प्रवेश किया, जिसमें विजेता टीम राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने में सफल रहीं. राउंड ऑफ 16 के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा.
मेसी गोल्डन बूट की रेस में आगे हैं
जारी टूर्नामेंट में मेसी 7 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं. जबकि फ्रांस के कप्तान काइलियन एम्बाप्पे 6 और नॉर्वे के अर्लिंग हालैंड तीसरे नंबर पर हैं.
मेसी गोल्डन बूट की रेस
लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) - 7 गोल
काइलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) - 6 गोल
अर्लिंग हालैंड (नॉर्वे) - 5 गोल
हैरी केन (इंग्लैंड) - 5 गोल
उस्मान डेम्बेले (फ्रांस) - 4 गोल