Know the important information when is the first lunar eclipse in this year 2023?

जानिए इस साल 2023 में कब है पहला चंद्र ग्रहण? जान लें ये जरूरी जानकारी

Know the important information when is the first lunar eclipse in this year 2023?

Know the important information when is the first lunar eclipse in this year 2023?

Chandra Grahan 2023: इस साल (2023) कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगने वाले हैं और आपको बतादें कि इनमे से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे।  ग्रहण की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। मान्यताओं के आधार पर जिस स्थान से चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) देखा जा सकता है वहां सूतक काल लग जाता है। सूतक काल का अर्थ है वह समय जिसमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाता है जिससे जातक पर ग्रहण का कुछ खासा प्रभाव ना पड़े। तो चलिए जानते है कि इस साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा,साथ ही इसका क्‍या असर होगा।  

2023 का पहला चंद्र ग्रहण
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लगेगा. वहीं इससे 15 दिन पहले साल का सूर्य ग्रहण पड़ेगा। 15 दिन के अंदर 2 ग्रहण का पड़ना लोगों के जीवन पर बड़ा असर डालेगा। वहीं चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा पड़ है जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। भारत में चंद्र ग्रहण के समय की बात करें तो 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट पर लगेगा और रात 1 बजे तक रहेगा। इस तरह चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 15 मिनट करीब रहेगी। इसके अलावा 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण को हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप अफ्रीका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।  

Lunar eclipses 2023: When, where & how to see them | Space

सूतक काल लगेगा या नहीं 
चंद्र ग्रहण पर सूतक काल लगेगा या नहीं, इसे लेकर लोगों में बड़ी असमंजस की स्थिति में हैं। इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा। वरना सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं। इस दौरान कुछ खाने-पीने की मनाही होती है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। हालांकि सभी 12 राशि वाले लोगों पर इसका असर थोड़ा-बहुत रहेगा। 

Lunar eclipse 2022: Lunar eclipse 2022: How to witness Tuesday's blood moon  total lunar eclipse from Australia, New Zealand - The Economic Times

इस तारीख को लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण 
वहीं साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का आखिरी ग्रहण होगा। इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अमेरिका और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।