Kishore raped a two year old girl

किशोर ने दो वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Kishore raped a two year old girl

Kishore raped a two year old girl

Kishore raped a two year old girl- फरीदाबाद। सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में किशोर ने दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किशोर बच्ची को बॉल दिलाने के बहाने से बहला फुसला कर ले गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस बच्ची को लेकर बीके अस्पताल पहुंची हुई है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची का परिवार सेक्टर-58 क्षेत्र में रहता है। बच्चे के पिता ने बताया कि पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी 7 वर्ष और छोटी 2 वर्ष की है। सुबह वह दोनों बच्चों को जहां काम करते हैं वहां साथ ले गए थे। दोपहर को साढ़े 12 बजे उनकी बड़ी बेटी उनकी छोटे बेटी को पास ही स्थित घर पर ले गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोर छोटी बेटी को बॉल दिलाने के बहाने बड़ी बहन से ले गया। कुछ समय के बाद वह जब दोपहर का खाना खाने के लिए घर पर आए। तो उसने देखा कि उनकी छोटी बेटी की हालत काफी खराब थी। उसके कपड़ों से खून भी आ रहा था।

पूछने पर बड़ी बेटी ने बताया कि पड़ोसी किशोर उसे ले गया था। स्थानीय लोगों ने किशोर को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस चौकी सिकरौना इंचार्ज प्रदीप मोर ने बताया कि अभी वह जांच कर रहे हैं।