Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza Free: पंजाब में एक और टोल बंद; लोगों के हर रोज बचेंगे 10 लाख रूपए

पंजाब में एक और टोल बंद; लोगों के हर रोज बचेंगे 10 लाख रूपए, CM भगवंत मान बोले- हम जनता के पैसे लुटने नहीं देंगे

Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza Free

Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza Free

Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza Free: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अब कीरतपुर-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा बंद कर दिया है। सीएम मान खुद टोल प्लाजा पर पहुंचे और इसे जनता के लिए फ्री कर दिया।

सीएम मान ने कहा कि, इस टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों के एक दिन के लगभग 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे। लोगों के पैसों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मान ने कहा कि, पिछली सरकारों ने जनता को धोखा दिया और लूटपाट जारी रखी लेकिन अब जनता का शासन है। ऐसा नहीं होगा।

वहीं सीएम मान ने बताया कि, टोल कंपनी ने कई बार समझौते का उल्लंघन किया है। कंपनी ने फिर से टोल प्लाजा की अवधि 582 दिन बढ़ाने की अर्जी दी थी। लेकिन कम्पनी के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया। सीएम मान ने बताया कि, सरकार ने कंपनी से 67 करोड़ रूपए भी वसूल किए हैं।

Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza
Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza
 Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza Free

Kiratpur-Anandpur Sahib Toll Plaza Free

 

होशियारपुर और नवांशहर के में टोल प्लाजा बंद किए थे

बतादें कि, इससे पहले हाल ही में सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर और नवांशहर के तीन टोल प्लाजा बंद किए किए थे। होशियारपुर में दो नंगल शहीदां और मानगढ़ टोल व नवांशहर का मजारी टोल को बंद किया गया था। इन टोल पर संबंधित कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर मान सरकार ने यह फैसला लिया था। तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी हैंडल कर रही थी। वहीं पिछले साल दिसंबर में CM भगवंत मान ने होशियारपुर में लाचोवाल टोल प्लाजा को भी बंद कर दिया था।

सीएम मान बोले- टोल कंपनी सरकार की शर्तों का पालन नहीं कर रहीं

सीएम मान का कहना है कि, टोल कंपनी सरकार की शर्तों का पालन नहीं कर रहीं। इन टोल प्लाजों को पहले की सरकारों में ही बंद होना चाहिए था। लेकिन पिछली सरकारों ने इन पर नकेल नहीं कसी। इसलिए अब जब हमारी सरकार के दौरान कंपनी का एग्रीमेंट खत्म हो रहा है तो कंपनी को बर्खास्त कर टोल प्लाजा को बंद कर दिया जा रहा है.