Kinnaur National Highway Landslide| हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड; किन्नौर में ब्लॉक हुआ NH-5, घंटों थमे रहे गाड़ियों के पहिए

हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड; किन्नौर में ब्लॉक हुआ NH-5, घंटों थमे रहे गाड़ियों के पहिए

Kinnaur National Highway Landslide Latest Updates

Kinnaur National Highway Landslide Latest Updates

Kinnaur National Highway Landslide: हिमाचल में बरसात से भले ही राहत मिल गई हो लेकिन लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बरकरार है।

दरअसल, शनिवार सुबह किन्नौर में चौरा टनल के पास अचानक एक पहाड़ दरक गया। जिसके बाद पहाड़ की चट्टानें NH-5 पर आ गईं और हाइवे ब्लॉक कर दिया। हाइवे पर चट्टानें आने से आवाजाही कर रहीं कई गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। इस बीच लोग काफी परेशान हुए। हालांकि, स्थानीय प्रशासनिक टीमों ने एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन हाइवे बहाल होने में करीब 10 घंटे लग गए।

किन्नौर में बार-बार लैंडस्लाइड

किन्नौर में बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है। भारी बरसात के बाद से यहां पहाड़ और ज्यादा कमजोर हो गए हैं। डर यह है ये कब कहां सरक जायें। कुछ पता नहीं। किन्नौर की सड़कों पर चलना जोखिम भरा है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।