Kinnaur Landslide Horrible Video| हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड; सेब से लदी गाड़ी पर गिरा पहाड़, फिर क्या हुआ? जरा मंजर देखिए

हिमाचल से लैंडस्लाइड का डरावना VIDEO; किन्नौर में सेब से लदी गाड़ी पर गिरा पहाड़, फिर क्या हुआ? जरा मंजर देखिए

Kinnaur Landslide Horrible Video Himachal Apples Vehicles

Kinnaur Landslide Horrible Video Himachal Apples Vehicles

Kinnaur Landslide Horrible Video: हिमाचल में बारिश ने भले ही रहमत कर दी है लेकिन पहाड़ टूटने बंद नहीं हो रहे हैं। अब किन्नौर में लैंडस्लाइड की बड़ी घटना हुई है। यहां निगुलसरी के नजदीक नेशनल हाईवे पर अचानक पहाड़ दरक गया। जिसके बाद पहाड़ के पथरीले विशाल टुकड़े सड़क पर आ गिरे।

वहीं इस दौरान सड़क पर से सेब से लदी कुछ गाड़ियां गुजर रहीं थीं। जहां एक पिकअप गाड़ी एक बड़े पथरीले टुकड़े की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सेब से भरीं क्रेटें इधर-उधर बिखर गईं। सड़क पर सेब ही सेब फैले नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि, सेब लदी इस गाड़ी के अलावा एक ट्रक भी चपेट में आया है। हालांकि, घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस घटना की वजह से कई घंटो तक एनएच बंद रहा, जिसे बाद में एनएच प्राधिकरण द्वारा खोल दिया गया।