CM Bhagwant Mann Death Threat| पंजाब CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी; जहरीले पन्नू ने गैंगस्टरों को साथ आने को कहा

पंजाब CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी; जहरीले पन्नू ने गैंगस्टरों को साथ आने को कहा, बोला- 26 जनवरी को हमला कर देना

Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannu Threat To CM Bhagwant Mann

Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannu Threat To CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann Death Threat: भारत के खिलाफ लगातार जहरीले बोल बोलने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने और पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की बड़ी धमकी दी है। बताया जा रहा है कि, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इंटरनेट पर एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि 26 जनवरी को सीएम भगवंत मान पर हमला करना है। इसके अलावा पन्नू ने पंजाब डीजीपी गौरव यादव को भी मारने की बात कही है।

जहरीले पन्नू ने गैंगस्टरों को साथ आने को कहा

बताया जाता है कि, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो के जरिये पंजाब में सभी गैंगस्टरों को साथ आने को कहा है। पन्नू ने कहा कि सभी गैंगस्टर उसके संपर्क में आ जायें क्योंकि 26 जनवरी को सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को सजा देंगे। क्योंकि ये ज्यादा ही पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने में लगे हैं।

मतलब पंजाब में सुख शांति और कानून व्यवस्था से पन्नू को दिक्कत हो रही है। आएदिन पंजाब में गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया जा रहा है। गैंगस्टरों पर इस कार्रवाई को देखते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू भड़क गया है। इसलिए अब वह गैंगस्टरों को भड़का रहा है और उनसे कह रहा है कि वे इकट्ठा होकर पंजाब सीएम और डीजीपी पर हमला करें। बता दें कि, सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है।

सीएम भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ाई गई

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की इस धमकी के बाद सीएम भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही जांच और सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड में है और जो भी बनती कार्रवाई है वो की जा रही है। पंजाब पुलिस भी चौकस हो गई है। मालूम रहे कि, गुरपतवंत पन्नू अक्सर इंटरनेट पर अपने वीडियो जारी करता रहता है और भारत को धमकाता रहता है। कहीं कुछ कर देने को कहता है तो कहीं कुछ।

SFJ का मुखिया है गुरपतवंत सिंह पन्नू

गुरपतवंत सिंह पन्नू का जन्म 14 फरवरी 1967 को पंजाब में हुआ था।  पंजाब में रहते हुए ही उन्होंने ने अपनी पढ़ाई पूरी की। पन्नू ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। इसके बाद वह विदेश चला गया और वहाँ जाकर सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया बन गया और भारत के खिलाफ जहर उगलने लगा। जहां संगठन की आतंकी गतिविधियों और भारत के पंजाब में सिखों को भड़काने व अलगाव पैदा करने को लेकर भारत सरकार ने 2019 में SFJ को गैरकानूनी संगठन करार दिया था और इसे भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। गुरपतवंत पन्नू यूएस और कनाडा की धरती पर रहकर भारत को धमकाता है। इस समय वह भारत और कनाडा के बीच स्थिति बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

दरअसल हाल ही में गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था। पन्नू ने मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को शहीद बताया था और भारत को धमकी दी थी कि कनाडा से भारतीय हिन्दू अपने देश चले जायें। गुरपतवंत पन्नू भारत के कनाडा में तैनात भारतीय राजनयिकों को लेकर भी धमकी जारी कर चुका है। पिछले दिनों ही एनआईए ने गुरपतवंत पन्नू की चंडीगढ़ और अमृतसर स्थित संपत्ति जब्त कर ली थी। चंडीगढ़ में सेक्टर 15c स्थित पन्नू की कोठी नंबर 2033 जब्त की गई थी, जबकि अमृतसर में उसके पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति (एग्रीकल्चर लैंड) जब्त की गई थी।