Khali the Great in controversies, see what he did
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

खली द ग्रेट विवादों में, देखें क्या कर दिया कारनामा

Khali

Khali the Great in controversies, see what he did

चंडीगढ़। डब्ल्यूडब्लयूई के मशहूर रेसलर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली पर टोलकर्मी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। टोलकर्मियों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला। टोलकर्मियों का कहना है कि आईडी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा, वहीं खली का कहना है कि टोलकर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। उन्होंने टोलकर्मियों पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया। लुधियाना पुलिस ने कहा- मामले में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।

खली ने कहा कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लौर के नजदीक लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने उनके साथ फोटो खिंचवानी चाही। वह मुझे कह रहे थे कि नीचे उतरकर पहले सबके साथ फोटो खिंचवाओ, फिर आगे जाने देंगे। मैं इसके लिए राजी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि वह किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसा न करें।

द ग्रेट खली मशहूर रेसलिंग कंपीटिशन डब्ल्यूडब्लयूई के चैंपियन रह चुके हैं। अब वह जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (सीडब्लयूई) चला रहे हैं, जहां वह नए रेसलर तैयार कर रहे हैं।

भाजपा में शामिल हो चुके खली

खली पंजाब चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। खली ने कहा था कि डब्ल्यूडब्लयूई में नाम और पैसा बहुत है लेकिन वह देश की सेवा के लिए वापस लौटे हैं।