Karnataka Elections Result 2023 : Congress paving its way towards Victory

Karnataka Elections Results: कर्नाटक में कांग्रेस जीत की कगार पर, हिमाचल के बाद ये होगी दूसरी बड़ी जीत 

Congress Victory

Karnataka Elections Result 2023 : Congress paving its way towards Victory

 

कर्नाटक/भारत : 13 मई, 2023 : (कार्तिका सिंह/अर्थ प्रकाश):: कर्नाटक में कांग्रेस जीत की कगार पर, हिमाचल के बाद ये होगी दूसरी बड़ी जीत 

राहुल ने कहा - 'नफ़रत से नहीं, मोहब्बत से लड़ी लड़ाई, मिली जीत'

कर्नाटक में कांग्रेस का परचम लहराता हुआ नज़र आ रहा है।बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ कर जीत की तरफ बढ़ रही हैं। बहुमत क्रॉस करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ता दिल्ली एवं कर्नाटक के दफ्तरों में जश्न मानते हुए नज़र आये। देश में इस वक़्त राजनितिक संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए ये हिमाचल प्रदेश के बाद दूसरी सबसे जीत रही।

 

बहुमत से भी ज़्यादा सीटें हुई कांग्रेस के नाम : 
कर्नाटक में बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए थी। कांग्रेस ने 121 सीटों पर विजय प्राप्त करके बहुमत के आंकड़े को भी क्रॉस कर दिया है।  कर्नाटक में 2013 में 122 सीटें कांग्रेस ने जीत कर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई थी।  कांग्रेस पहले भी कई बार राज्य में पूर्ण बहुमत के आंकड़ें को प्राप्त कर चुकी है।  हालांकि कि दूसरी ओर बीजेपी ने आज तक कभी पूर्ण बहुमत को प्राप्त नहीं किया।  
बीजेपी के अंदरूनी कलह और गुटबाज़ी ने पार्टी को हार की तरफ़ धकेल दिया। वहीं चुनावी प्रचार के दौरान किये आरक्षण के वादे ने कांग्रेस के लिए जीत का रास्ता बनाया। खड़गे की अध्यक्षता के साथ ही आरक्षण को 50% से 75% करने के वादे ने कांग्रेस के लिए एक बार फिर कर्नाटक के द्वार खुल दिए।  

6 महीने के अंदर कांग्रेस की दूसरी बड़ी जीत : 
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल अधिकतर समय के लिए कर्नाटक में ही थे। इस रणनीति का फायदा अब चुनाव में देखने को मिल रहा है।  

 

अब देखने वाली बात ये है कि, आखिरी ऐलान के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में से किसे CM पद के लिए चुना जाता है।