सपनों को मिली 'ब्याजमुक्त' उड़ान: कानपुर की प्रभनूर बनीं मिसाल, योगी सरकार की CM-YUVA योजना से बदला जीवन

सपनों को मिली 'ब्याजमुक्त' उड़ान: कानपुर की प्रभनूर बनीं मिसाल, योगी सरकार की CM-YUVA योजना से बदला जीवन

Kanpur Prabhnoor becomes an example

Kanpur's Prabhnoor becomes an example

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' (CM-YUVA) आधी आबादी के लिए केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक स्वतंत्रता का दस्तावेज बन गया है। यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक भूमिका निभा रही है। इसी अभियान की सफलता की एक चमकती तस्वीर कानपुर से सामने आई है, जहाँ प्रभनूर कौर ने अपने बेकरी के शौक को एक सफल बिजनेस मॉडल में बदलकर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी है।

शौक से साम्राज्य तक: प्रभनूर की सफलता की कहानी

प्रभनूर कौर की यात्रा अपनों के लिए केक बनाने से शुरू हुई थी, लेकिन उनके सपनों की उड़ान बड़ी थी। दिल्ली और बेंगलुरु में बेकरी वर्कशॉप करने के बाद उन्होंने अपने काम को व्यावसायिक स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया। डिजिटल माध्यम से 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिला उद्योग केंद्र, कानपुर से संपर्क किया। योगी सरकार के सहयोग से उन्हें ₹4.25 लाख का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने आधुनिक मशीनें और ओवन खरीदे। आज 13 अप्रैल 2025 को स्थापित उनका बेकरी स्टूडियो 'स्वीट स्कल्प बाय कौर्स' (Sweet Sculpt By Kaurs) न केवल कानपुर, बल्कि गोंडा और लखनऊ जैसे जिलों से भी ऑर्डर प्राप्त कर रहा है।

बिना गारंटी कर्ज: युवाओं के लिए वरदान

योगी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना 21 से 40 वर्ष के युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त और बिना किसी बैंक गारंटी के ऋण उपलब्ध कराती है। प्रदेश की महिलाएं इस आर्थिक सुरक्षा कवच का लाभ उठाकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इच्छुक उद्यमी उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक MSME पोर्टल या CM-YUVA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

प्रेरणा का स्रोत: रोजगार प्रदाता बनीं प्रभनूर

प्रभनूर कौर आज केवल खुद आत्मनिर्भर नहीं हैं, बल्कि वे अन्य महिलाओं को भी अपने बेकरी स्टूडियो में रोजगार प्रदान कर रही हैं। उनकी यह कहानी उत्तर प्रदेश की उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो अपने हुनर को व्यवसाय में बदलना चाहती हैं। प्रभनूर का उदाहरण प्रमाणित करता है कि यदि सही दिशा और सरकारी समर्थन मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकती हैं।