कानपुर: परमट मंदिर में सिपाही द्वारा किन्नर के गाल पर अनैतिक हरकत, वीडियो वायरल

कानपुर: परमट मंदिर में सिपाही द्वारा किन्नर के गाल पर अनैतिक हरकत, वीडियो वायरल

Kanpur: Constable makes immoral gesture

Kanpur: Constable makes immoral gesture

कानपुर। परमट मंदिर में सिपाही ने वीडियो बना रहे किन्नर के गाल को चूम लिया। इस वीडियो को किन्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो पर 90 लोगों ने कमेंट किया है। ज्यादातर ने सिपाही की इस हरकत पर आपत्ति व नाराजगी जताई।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद सिपाही ने संदीप कुमार 120799 नाम की आइडी से पोस्ट पर लिखा कि-‘मुझे प्राब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है, प्लीज यार इसे डिलीट कर दो।’ पुलिस आरोपित सिपाही की तलाश कर रही है।

महाशिवरात्रि पर आनंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते पुलिस गश्त कर रही थी। तभी माथे पर चंदन लगाए एक किन्नर पहुंची और पार्किंग में चलते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने लगी।

उसी समय पीछे से आए एक सिपाही ने उसके गाल को चूम लिया। प्रचलित वीडियो में 10 से अधिक पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते नजर आ रहे हैं। किन्नर ने वीडियो में गाना लगाकर उसे पोस्ट कर दिया।

एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया कि शिवरात्रि पर शहर के कई थानों का फोर्स लगाया था। सिपाही कर्नलगंज सर्किल में तैनात नहीं है। उसके बारे में जानकारी कराई जा रही है। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।