Jubin Nautiyal Father will contest Assembly Election 2022 from BJP
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

चालाक सियासत: बेटे ने आवाज से बिखेर रखा है जादू, BJP ने पिता पर खेल दिया दांव... Bollywood के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल कितना करेंगे फायदा?

Jubin Nautiyal Father will contest Assembly Election 2022 from BJP

Jubin Nautiyal Father will contest Assembly Election 2022 from BJP

देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव-2022 की सरगर्मी तेज है| उनमें से एक उत्तराखंड भी है| बतादें कि, उत्तराखंड में मौजूदा समय में बीजेपी की ही सरकार है और दोबारा फिर से वही सत्ता में आये, इसके लिए बीजेपी पूरा जोर लगा रही है| वहीं, आपको बतादें कि यूपी, गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा के बाद अब बीजेपी ने उत्तराखंड चुनाव के लिए भी अपने 59 प्रत्‍याशियों की पहली सूची वीरवार को जारी कर दी है|

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से प्रत्याशी बनाया गया है| इसके साथ ही लिस्ट में एक नाम बेहद ज्यादा चर्चा में है और वह नाम है रामशरण नौटियाल का| रामशरण नौटियाल बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता हैं| बीजेपी ने रामशरण नौटियाल को चकराता विधानसभा सीट से टिकट दी है| बतादें कि, रामशरण नौटियाल को अपने बेटे का इस चुनाव में काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है|

गजब के सिंगर हैं जुबिन नौटियाल ....

बतादें कि, देहरादून में जन्मे जुबिन नौटियाल एक बेहतरीन सिंगर है| उन्होंने बेहद कम समय में ही पहाड़ों से निकलकर मुंबई की बॉलीवुड दुनिया में अपना राज कर लिया है| जुबिन के पास जहां गानों की कतार लगी हुई है तो वहीं उन्हें सुनने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है| लोगों को जुबिन की आवाज भा रही है| पूरे देश में जुबिन नौटियाल के गाने फेमस हैं| इसलिए जब वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं तो यहां उनकी फैन फॉलोइंग और ज्यादा जबरदस्त होगी|

यह पढ़ें - देखें उत्तराखंड बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट