Jubin Nautiyal Accident News: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ बड़ा हादसा, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ बड़ा हादसा; मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सर्जरी की हो रही तैयारी

Jubin Nautiyal Accident News

Jubin Nautiyal Accident News

Jubin Nautiyal Accident News : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर सिंगर (Famous Singer) जुबिन नौटियाल के साथ बड़ा हादसा हो गया है| दरअसल, वह एक इमारत की सीढ़ियों से नीचे गिर गए हैं| जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया है| जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का इलाज जारी है| बतादें कि, सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ हादसे की जानकारी उनकी ऑफिसियल पीआर टीम ने ही दी है|

कोहनी टूटी, पसलियां टूटीं, सिर में चोट

मिली जानकारी के अनुसार, सिंगर जुबिन नौटियाल (Singer Jubin Nautiyal) सीढ़ियों से फिसलते हुए नीचे गिरे| इस हादसे में जुबिन नौटियाल को काफी ज्यादा चोटें आ गईं| उनके सीधे हाथ की कोहनी तक टूट गई है और इसके साथ ही पसलियां भी टूटीं हैं और सिर पर भी गंभीर चोट आई है| बताया जाता है कि, जुबिन नौटियाल की सर्जरी की जाएगी| इधर, जुबिन के साथ हादसे की खबर सुन सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी चिंता करने में लगे हैं| फिलहाल जुबिन पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

ट्रेंडिंग में रहते हैं जुबिन नौटियाल के गाने

सिंगर जुबिन नौटियाल अपने गानों के चलते हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं| उनकी आवाज में उनके मोहब्ब्ती गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं| इसके अलावा आएदिन जुबिन नौटियाल को बैक टू बैक कई इवेंट और कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हुए देखा जाता है| वहीं, जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनालिटी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं|

पहाड़ों से निकले जुबिन नौटियाल बॉलीवुड में छा गए

बतादें कि,  उत्तराखंड के देहरादून में जन्मे जुबिन नौटियाल एक बेहतरीन सिंगर है| उन्होंने बेहद कम समय में ही पहाड़ों से निकलकर मुंबई की बॉलीवुड दुनिया में अपना राज कर लिया है| जुबिन के पास जहां गानों की कतार लगी हुई है तो वहीं उन्हें सुनने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है| लोगों को जुबिन की आवाज भा रही है| पूरे देश में जुबिन नौटियाल के गाने फेमस हैं|

जुबिन नौटियाल का एक वीडियो