Juba Sangha won the title with Nidhi's hat-trick
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

निधि की हैट्रिक से जुबा संघा ने जीता खिताब

Juba Sangha won the title with Nidhi's hat-trick

Juba Sangha won the title with Nidhi's hat-trick

Juba Sangha won the title with Nidhi's hat-trick- नई दिल्ली। जुबा संघा ने फुटबॉल दिल्ली वुमेंस लीग चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। जुबा संघा ने फाइनल में दिल्ली यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 4-1 से हराया।

मंगलवार को राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर खेले गए एकतरफा फाइनल में विजेता टीम जुबा संघा की जीत का आकर्षण निधि रही, जिसने यूनाइटेड की रक्षापंक्ति को बार-बार हैरान परेशान किया और तिकड़ी जमाई।

हालांकि यूनाइटेड ने 12वें मिनट में मैच का पहला गोल जमाकर बढ़त बनाई। लेकिन चार मिनट बाद मनीषा ने हिसाब बराबर कर दिया। उस समय जब मुकाबला बराबरी पर चल रहा था नीधि ने 12 मिनटों के अंदर तीन दर्शनीय गोल जमाकर अपनी तिकड़ी पूरी की और जुबा संघा की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

बॉलीवुड अभिनेत्री चारू शंकर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीएसए अध्यक्ष अनुज गुप्ता और कोषाध्यक्ष लियाकत अली मौजूद रहे। दोनों टीमें आगामी सीजन में वुमंस प्रीमियर लीग के लिए क्वालीफाई कर गई हैं।

उधर डीएसए पुरुष सीनियर डिवीजन में उत्तराखंड एफसी और हिन्दुस्तान एफसी जीते

पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए डीएसए सीनियर डिवीजन मुकाबलों में उत्तराखंड एफसी और हिन्दुस्तान एफसी ने जीत हासिल की। उत्तराखंड एफसी ने जगुआर एफसी को 2-1 से पराजित किया जबकि हिन्दुस्तान एफसी ने यूनाइटेड भारत को 3-1 से शिकस्त दी। उत्तराखंड की जीत का आकर्षण साहेब बौरी के दो गोल रहे। पराजित टीम जगुआर का गोल प्रियांशु खत्री ने किया। हिन्दुस्तान की जीत में परिवेश छेत्री दो और रयूबेन ने एक गोल किया। यूनाइटेड भारत का गोल प्रदीप्ता ने दागा।