झारखंड कांग्रेस की जंबो कमेटी तैयार, रायशुमारी से होगा गठन

झारखंड कांग्रेस की जंबो कमेटी तैयार, रायशुमारी से होगा गठन

Jharkhand Congresss Jumbo Committee Ready

Jharkhand Congress's 'Jumbo Committee' Ready

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के लिए जंबो कमेटी बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। नई कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष का पद नहीं होगा। हर लोकसभा क्षेत्र से एक-एक उपाध्यक्ष का पद जोड़ा जाएगा। सभी 25 जिलों (24 जिला एवं एक महानगर कांग्रेस) से महासचिव मनोनीत होंगे और हर विधानसभा क्षेत्र से एक सचिव का नाम चुना जाएगा। 

इस प्रकार कमेटी में 120 सदस्य होंगे। इसके अलावा बड़े पैमाने पर कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन होगा। पूरी की पूरी जंबो टीम रायशुमारी से चुनी जाएगी और शीघ्र ही सबके सामने टीम के सदस्यों का नाम होगा।

सलाह पर विभिन्न स्तर के नेताओं का होगा चयन 

प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी के लिए पार्टी ने रायशुमारी करने का निर्णय लिया है। इस रायशुमारी में सभी सांसदों, विधायकों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों समेत पार्टी के तमाम सीनियर नेताओं को शामिल किया जाएगा। 

पार्टी ने सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों आदि नेताओं के साथ रायशुमारी की शुरुआत की है और इनकी सलाह पर विभिन्न स्तर के नेताओं का चयन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश इस सूची पर केंद्रीय नेतृत्व से सहमति लेकर इसकी घोषणा करेंगे। रायशुमारी अंतिम चरण में है।