JEE Advanced Result 2023 Announced Check Here

जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट जारी; यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक, ये रही टॉपर्स की लिस्ट

JEE Advanced Result 2023 Announced

JEE Advanced Result 2023 Announced Check Here

JEE Advanced Result 2023 Announced: जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट आज 18 जून को सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। एग्जाम में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी जैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे तो उन्हें होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक शो हो जाएगा।

वहीं लिंक पर क्लिक करते ही उनके सामने रिजल्ट विंडो खुल जाएगी। जिसके बाद यहां पर उन्हें जेईई एडवांस्ड का अपना नौ अंकों का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी देनी होगी। अभ्यर्थी जैसे ही सारी जानकारी भर देंगे और गेट रिजल्ट पर क्लिक करेंगे तो उनका रिजल्ट उनके सामने होगा। जिसे वह डाउनलोड भी कर सकते हैं। अन्यथा प्रिंट भी ले सकते हैं।

JEE Advanced Result 2023- टॉपर्स हैदराबाद जोन से हैं

जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट में जो टॉपर्स हैं वो हैदराबाद जोन से हैं। हैदराबाद ज़ोन से वविलला चिदविलास रेड्डी को AIR 1 मिली है। उन्होंने टॉप किया है। उन्हें कुल 341/360 अंक मिले हैं। वविलला चिदविलास रेड्डी के बाद रमेश सूर्य थेजा, ऋषि कालरा, राघव गोयल, अडगडा वेंकट शिवराम, प्रभाव खंडेलवाल, बिकिना अभिनव चौधरी, मलय केडिया, नागिरेड्डी बालाजी रेड्डी, यक्कंती पानी वेंकट मानेधर रेड्डी का नाम शामिल है। वहीं अगर जेईई एडवांस्ड 2023 में लड़कियों में टॉपर की बात की जाए तो वह भी हैदराबाद जोन से है। 298/360 स्कोर करने वाली नयकांती नागा भाव्या श्री ने टॉप किया है।

JEE Advanced Exam 2023: फाइनल आंसर-की भी जारी

अभ्यर्थियों को यह भी पता हो कि, रिजल्ट के साथ-साथ JEE Advanced Exam 2023 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। फाइनल आंसर-की भी अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक से मिलेगी। आंसर-की के लिए अभ्यर्थियों को होम पेज पर ही लिंक मिल जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, इस बार जेईई एडवांस के दोनों पेपरों में 1,80,372 शामिल हुए, जिनमें से 43,773 ने क्वालीफाई किया है। इनमें से 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां हैं। बतादें कि, जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका; पुलिस में निकली ASI की भर्ती, आवेदन से लेकर सिलेक्शन तक की पूरी डिटेल्स जान लीजिए