Jairam Thakur Resigned As CM Of Himachal Pradesh

सत्ता का सफर अब यहीं तक; जयराम ठाकुर ने CM पद से दिया इस्तीफा, हिमाचल चुनाव नतीजों पर बड़ी बात कह गए

Jairam Thakur Resigned As CM Of Himachal Pradesh

Jairam Thakur Resigned As CM Of Himachal Pradesh

Jairam Thakur Resigned As CM Of Himachal Pradesh: हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी के हाथ मायूसी लगी है| पार्टी जो सोचकर बैठी थी, वो हो नहीं पाया| बीजेपी दोबारा हिमाचल की सत्ता में नहीं लौट पाई| वहीं, हार को देखते हुए जयराम ठाकुर ने हिमाचल के CM पद से इस्तीफा दे दिया है| ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा|

हिमाचल चुनाव नतीजों पर जयराम ठाकुर का बयान

इधर, हिमाचल चुनाव नतीजों पर जयराम ठाकुर का बयान भी सामने आया| ठाकुर ने कहा- मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी।

हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के पार

बतादें कि, हिमाचल में कांग्रेस कमाल कर रही है| कांग्रेस बहुमत के पार जाकर अपनी सरकार बना रही है| अबतक सामने आए आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 35 सीटें जीतते हुए 5 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि बीजेपी 18 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 7 सीटों पर आगे चल रही है| इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 3 सीटें गईं हैं|