Israel Attack Iran: इजरायल ने ईरान पर कर दिया बड़ा हमला; तेहरान में भीषण धमाके हो रहे, इधर पूरे इजरायल में बज रहे सायरन

इजरायल ने ईरान पर कर दिया बड़ा हमला; तेहरान में भीषण धमाके हो रहे, इधर पूरे इजरायल में बज रहे अलर्ट सायरन, इमरजेंसी डिक्लेयर

Israel Big Attack On Iran Again Explosions Heard in Tehran Breaking

Israel Big Attack On Iran Again Explosions Heard in Tehran Breaking

Israel Attack Iran: इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई हिस्सों में इजरायल ने एयर स्ट्राइक करते हुए मिसाइलों से हमला किया है। भीषण बमबारी की गई है। इजरायली हमले के बाद ईरान में एक के बाद एक कई बड़े और तेज धमाके सुने जा रहे हैं और आसमान धुआं-धुआं हो रहा है। जिससे ईरानी लोगों में अफरा-तफरी और दहशत देखी जा रही है। वहीं इजरायल का कहना है कि उसने ईरान के खिलाफ "प्रीवेंटीव अटैक" यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू की है।

इजरायली हमले के बाद ईरान में देश भर में सायरन बज रहे हैं और लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए अलर्ट किया जा रहा है। इसी तरह ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए पूरे इजरायल में भी अलर्ट सायरन बजाए जा रहे हैं और संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पर इजरायल का यह हमला अमेरिका के साथ मिलकर किया गया है। ज्ञात रहे कि अमेरिका और ईरान में पहले से ही ठनी हुई है और इस टकराव के बीच अमेरिकी हमले की आशंका पहले ही जताई जा रही थी।

 

इजरायल के रक्षा मंत्री शनिवार सुबह से इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. इजरायली सेना ने अपने नागरिकों के लिए "प्रोएक्टिव अलर्ट" जारी करते हुए पूरे देश में सायरन बजाए हैं। ताकि संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें। ईरानी हमले की आशंका से इजरायल में भी लोग डरे हुए हैं।    

इजरायल डिफेंस फोर्सेज़ का बयान

इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने आधिकारिक बयान जारी कहा, "पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया। यह लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की आशंका के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है। IDF इस बात पर ज़ोर देता है कि लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया जाता है।"

Israel Big Attack On Iran

 

इजरायल-ईरान में पहले भी छिड़ चुका युद्ध

मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच यह टेंशन कोई नई नहीं है। पिछले साल जून में भी इजरायल-ईरान मे युद्ध छिड़ चुका है। कई दिनों तक दोनों देशों में भीषण संघर्ष हुआ था और इस बीच काफी तबाही मची थी। जिसमें सैन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी मारे गए थे। वहीं इससे पहले अप्रैल 2024 में इजरायल और ईरान के बीच हमले की तस्वीर देखने को मिली थी। वहीं इसके बाद से ईरान और इजराइल लगातार आमने-सामने हैं। दोनों ही देश एक-दूसरे पर सीधे हमले कर रहे हैं।

Israel Big Attack On Iran

Israel Big Attack On Iran