बद्दी पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, लाखों नशीली गोलियां बरामद

बद्दी पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, लाखों नशीली गोलियां बरामद

Interstate drug supply network busted

Major success for Baddi Police

पुलिस थाना बद्दी में दर्ज ड्रग तस्करी के संबंधित मामले में बद्दी पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी ।  

मिली बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, नशीली दवाओं की भारी खेप बरामद ।

बद्दी 14 जून ( ठाकुर ): Major success for Baddi Police, बद्दी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। पुलिस थाना बद्दी में दिनांक 08. 05. 2026 को दर्ज FIR के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने सालासर कॉम्प्लेक्स, बद्दी में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


​प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,61,920 ट्रामाडोल (Tramadol) टैबलेट्स तथा 61,164 अल्प्राजोलाम (Alprazolam) टैबलेट्स बरामद की गई थी। मामले की गहन जांच एवं आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को नशीली दवाइयों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए।


​अन्वेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा नशीली दवाइयों की एक बड़ी खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कांगड़ा के नगरोटा बगवां भेजी गई थी। बद्दी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त कंसाइनमेंट को होल्ड करवाया तथा दिनांक 17-05-2026 को इसे रिकॉल करवाया, जिसमें से प्रीगाबालिन  के 3,290 कैप्सूल्स बरामद किए गए।


​इसके साथ ही, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा नशीली दवाइयों की एक और बड़ी खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जबलपुर (मध्य प्रदेश) भेजी गई थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कंसाइनमेंट को भी ट्रेस कर होल्ड करवाया तथा रिकॉल कराया। इसके उपरांत पुलिस द्वारा उस खेप से 65,357 अतिरिक्त अल्प्राजोलाम टैबलेट्स बरामद की गईं।


​इस प्रकार अब तक इस मामले में कुल 1,26,521 अल्प्राजोलाम टैबलेट्स, 1,61,920 ट्रामाडोल टैबलेट्स तथा 3,290 प्रीगाबालिन कैप्सूल्स कुल 2,91,731 प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की जा चुकी हैं।
​मामले में पुलिस द्वारा वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, नेटवर्क एवं आर्थिक लाभार्थियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।