International Women Day know the significance and the history of the day.

देवी या हो मां, हर रूप में औरत का है अपना किरदार, जानें International Women Day पर इसका इतिहास और महत्व 

International Women Day know the significance and the history of the day.

International Women Day know the significance and the history of the day.

International Women Day 2023: 8 मार्च होली वाले दिन को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। ये दिन महिलाओं को समर्पित होता है और इस दिन समाज में महिलाओं के योगदान पर हर तरफ बातचीत की जाती है। कहा जाता है कि एक महिला सारे रिश्तों को एक माला में पिरोकर रखती है और महिलाओं का योगदान किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कहीं ज्यादा ही होता है। वो घर को संभालती है और ऑफिस की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती है। यही नहीं देश की तरक्की में भी महिला मुख्य भूमिका निभाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है और महिलाओं को अलग ढंग से सम्मान दिया जाता है। लेकिन कभी आपने सोचा है आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है International Women Day?आइए जानें इससे जुड़े कुछ कारणों के बारे में। 

क्या है इतिहास ?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस दिन के पीछे का इतिहास लगभग 108 साल पुराना है। वर्ष 1909 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को मनाया जब लगभग 15,000 महिलाओं ने साथ आकर न्यूयॉर्क में कम वेतन, लंबे काम के घंटे और मतदान के अधिकारों की कमी का विरोध किया। उन महिलाओं को मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का पूर्ण अधिकार भी दिया जाए। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। यह वर्ष 1911 था जब रूस ने 8 मार्च को महिला दिवस मनाना शुरू किया था। वर्ष 1913 में, इसे आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया था।

International Women's Day 2023: How to Celebrate

क्या है इस दिन का महत्व ?
हम सब जानते है की 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और यह सारी दुनिया में मनाया जाता है। दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। देश ही नहीं विदेशों तक नाम रौशन करने वाली महिलाएं निश्चित ही सामान के काबिल हैं। इसलिए उन महिलाओं के सामान में महिला दिवस मनाना बहुत जरूरी है। कहीं न कहीं ये उन महिलाओं को सम्मान देने का तरीका है जो समाज को आगे बढ़ा रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बहुत महत्त्वपूर्ण है। 

womens day history

कैसे मनाते हैं इंटरनेशनल वुमन्स डे?
इंटरनेशनल वुमन्स डे के दिन महिलाओं को मुख्य रूप से तरजीह दी जाती है। घर हो या ऑफिस, सभी महिलाओं को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए उन्हें उपहार और विशेष भेजी जाती हैं और उन्हें हम व्हाट्स ऐप मैसेज और मेल के द्वारा भी अच्छी शुभकामनाएं भेज सकते है। इसके अलावा कुछ ऑफिसों में वुमन्स डे के दिन महिलाओं को छुट्टी दी जाती है या फिर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। वास्तव में ये ख़ास दिन महिलाओं को सम्मान देने का एक जरिया है और उनके महत्व को बताता है।