सोनीपत मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस में उभरी अंदरूनी कलह प्रत्याशी कमल दिवान ने चुनाव लड़ने से किया इंकार
Internal strife emerges within the Congress ahead of the Sonipat
सोनीपत। सोनीपत मेयर चुनाव से पहले ही कांग्रेस में फूट पड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान ने ही चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है। कमल दिवान दागियों और बागियों को टिकट देने की बात पर भड़के हुए हैं और उन्होंने चुनाव मैदान से हटने की यही वजह बताई है।
गौरतलब है कि कांग्रेस का दूसरा गुट छह ऐसे पार्षद प्रत्याशियों को टिकट दिलाने की पैरवी कर रहा है, जिन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस की खिलाफत की थी। मेयर प्रत्याशी कमल दिवान उन्हें टिकट न देने की जिद पर अड़े हैं।
दीपेंद्र हुड्डा और चुनाव प्रभारी तक का फोन नहीं उठा रहे दिवान
कमल दिवान ने कहा कि अगर इनको टिकट दिया जाता है तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। जानकारों के अनुसार, कमल दिवान सुबह से ही दीपेंद्र हुड्डा और चुनाव प्रभारी बीके हरिप्रसाद के फोन नहीं उठा रहे हैं।