अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, हापुड़ में 57 किलो जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, हापुड़ में 57 किलो जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Two Smugglers Arrested With Ganja

Two Smugglers Arrested With Ganja

हापुड़ : Two Smugglers Arrested With Ganja: जनपद की थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. टीम ने दो अंतरराज्जीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. टीम ने आरोपियों के पास से 56 किलो 990 ग्राम गांज बरामद करने का दावा किया है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से नकदी, दो मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है. पुलिस का दावा है कि आरोपी पश्चिम बंगाल से अवैध गांजे को लेकर यूपी और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे.

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद-मुरादाबाद हाईवे की सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान टीम ने अर्टिगा कार को रोका.

पुलिस के मुताबिक, तलाशी में कार से भारी मात्रा में गांजा, 11,310 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान खबरूल हसन मियाह और अशदुल हक के रूप में हुई है. ये दोनों मूलरूप से पश्चिम बंगाल के साहिबगंज क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में गाजियाबाद के इंदिरापुरम और दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में रह रहे थे.

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पश्चिम बंगाल से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे. यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और लगातार तस्करी कर मुनाफा कमा रहा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.