27 फरवरी को जाट भवन में इनेलो की अहम बैठक, सदन में सरकार पर तीखे हमले
INLD to hold crucial meeting at Jat Bhawan on February 27, with sharp attacks on the government in t
चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित Jat Bhawan Chandigarh में 27 फरवरी, शुक्रवार को Indian National Lok Dal (इनेलो) की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बैठक में जनरल बॉडी के सभी राष्ट्रीय और राज्य पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजक, जिला एवं हलका प्रधान शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उधर, बजट सत्र के चौथे दिन सदन में इनेलो विधायक दल के नेता Aditya Devi Lal ने सरकार और मुख्य विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को करोड़ों लोग देखते हैं, लेकिन आज हरियाणा में आम व्यक्ति परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट नहीं है और कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है। अदित्य देवीलाल ने स्पीकर से इनेलो के दोनों विधायकों की सीट आगे लगाने की मांग की, जिस पर विचार का आश्वासन दिया गया।
प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने मसीतां गांव के अधूरे पड़े खेल स्टेडियम का मुद्दा उठाया, जिस पर लगभग 18.96 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन जांच नहीं हुई। साथ ही मौजगढ़, अलीका, राजपुरा, लखुआना और डबवाली के गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम का मामला भी उठाया। उन्होंने खेल मंत्री से अधूरे स्टेडियमों की समयसीमा स्पष्ट करने को कहा।
एचपीएससी और एसएससी से जुड़ी भर्तियों पर लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर भी अदित्य देवीलाल ने युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और प्रदेश में विभिन्न पदों पर भारी रिक्तियां हैं।
वहीं, राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए इनेलो विधायक Arjun Chautala ने सरकार की नीतियों को “मार्केटिंग स्टंट” करार दिया। उन्होंने ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी, एआई इनोवेशन, शिक्षा सुधार, कानून व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और यमुना प्रदूषण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इनेलो नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी दिनों में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करेगी।