Indian Economy 5th Largest Economy In The World

कमाल हो गया! अंग्रेजों को लगा बड़ा झटका, पिछड़ गया ब्रिटेन, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बना भारत

Indian Economy 5th Largest Economy In The World

Indian Economy 5th Largest Economy In The World

Indian Economy 5th Largest Economy In The World : कोरोना ने जब बड़े स्तर पर अपना प्रभाव दिखाया तो ऐसे समय में दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर खासा असर पड़ा| भारत भी इससे अछूता नहीं रहा| और भारत के बारे में यह माना जा रहा था कि अब भारतीय अर्थव्यवस्था एकदम पटरी से उतर जाएगी| लेकिन परिणाम तो कुछ और ही आया| कोरोना के प्रभाव के कम होने के साथ भारत की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरकर तितर-बितर तो नहीं हुई बल्कि पटरी पर रहकर रफ्तार जरूर पकड़ ली|

दरअसल, भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने बहुत बड़ा कमाल कर दिया है| भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन गई है| ख़ास बात यह है कि, ऐसा होने में ब्रिटेन (UK Economy) भारत से पीछे हो गया है| अब सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी जैसे देश ही आगे रहे गए हैं। बतादें कि, भारत पिछले काफी समय से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है और अब उसने अपना एक मुकाम पा लिया है|

अंग्रेजों को लगा बड़ा झटका

बतादें कि, एक दशक पहले बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में भारत 11वें पायदान पर था। वहीं, ब्रिटेन 5वें पायदान पर काबिज था।फिलहाल, भारत से पिछड़ना ब्रिटेन के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। अंग्रेजों को ठेस जरूर पहुंची होगी| भारत पर कभी ब्रिटेन ने हुकूमत की है। 1947 से पहले तक भारत उसकी कॉलोनी हुआ करता था। लेकिन अब वही भारत उसको पटखनी दे रहा है| यह अपने-आप में बड़ी बात है|

ब्रिटेन की अर्थव्‍यवस्‍था क्यों गिर रही?

ब्रिटेन इन दिनों कई तरह की दुश्वारियों से गुजर रहा है जिनमें महंगाई, सुस्त ग्रोथ और राजनीतिक अस्थिरता शामिल है। माना जा रहा है कि, इसलिए ब्रिटेन की अर्थव्‍यवस्‍था गिर रही है और अंदेशा है कि आगे भी इसमें गिरावट आएगी|

अर्थव्‍यवस्‍था पर जाने-माने अर्थशास्त्री का बयान

अर्थव्‍यवस्‍था पर जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ चरण सिंह का कहना है कि जब दुनिया मंदी के कगार पर है तो ऐसे में भारत का ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना दिवाली के शुभ अवसर से पहले सभी भारतीयों के लिए यह अच्छी खबर है| चरण सिंह ने कहा कि 2027 तक हम आर्थिक प्रदर्शन के मामले में ब्रिटेन से बहुत अधिक आगे होंगे। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है, भारत फलफूल रहा है| ब्रिटेन में 10%, अमेरिका में 9% और भारत में 6-7% की मुद्रास्फीति है|

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में 13.5 फीसदी की रफ्तार

बताते हैं कि, चालू वित्‍त वर्ष की पहली त‍िमाही (अप्रैल-जून) में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में 13.5 प्रतिशत रही है| इस वृद्धि के साथ भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इस साल भारत की अर्थव्‍यवस्‍था के 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने के अनुमान हैं|