भारतीय सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दिया क्लियर मैसेज; कहा- भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना है तो आतंकियों को न पाले
Indian Army Chief Clear Message To Pakistan Over Terror Operate Against India
Indian Army Chief on Pakistan: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया था। यह एक्शन भारत की ओर से पाकिस्तान को साफ मैसेज था कि अब किसी भी नापाक हरकत का जवाब तस्वीर बदलने वाला होगा। वहीं अब एक बार फिर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) ने पाकिस्तान को क्लियर मैसेज दिया है और कहा है कि अगर वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता है तो भारत के खिलाफ आतंकियों को पालना बंद कर दे। पाकिस्तान के लिए इससे स्पष्ट चेतावनी और कुछ नहीं हो सकती।
दरअसल, पाकिस्तान को लेकर भारतीय सेना प्रमुख ने यह बड़ा बयान 'सेना संवाद' कार्यक्रम में खुले मंच से दिया। सेना प्रमुख ने कहा, ''अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता है या नहीं।'' यानि आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान अगर आतंकियों को पनाह देता रहेगा तो वो समय दूर नहीं जब उसका भूगोल भारतीय सेना बदल देगी।
ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था- आर्मी चीफ
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान पर बड़ा बयान सामने आया था। दिल्ली में एक संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा था मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था। हमें लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा था कि भारत के लिए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद चिंता का विषय है। लेकिन हमने भी साफ कर दिया है कि हमारा 'न्यू नॉर्मल' क्या है?
भारतीय सेना प्रमुख ने दोहराया था कि अब 'संवाद और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकता', 'पानी और खून साथ नहीं बह सकता'। साथ ही जो भी आतंक को बढ़ावा देगा, हम उसे जवाब देंगे। वहीं सेना प्रमुख ने कहा भविष्य के युद्ध को ध्यान में रखते हुए, हमने कई तरीके से बदलाव किए हैं. हमें दीर्घकालिक युद्ध के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। मसलन आतंकियों का आका बना बैठा पाकिस्तान अब अपनी नापाक हरकतों से बाज आ जाये। वरना भारतीय सेना पूरी तैयारी के साथ ऐसी जवाबी कार्रवाई करने को तत्पर है की उसे नानी याद आ जाएगी।
पाकिस्तान ने 'फतह-4' मिसाइल का किया परीक्षण
रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पाकिस्तान ने 'फतह-4' मिसाइल का परीक्षण किया है। जिसकी रेंज 7500 किलोमीटर बताई जा रही है, बताया जाता है कि पाकिस्तान का यह परीक्षण जैसे ही सफल हुआ। इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक जंग का माहौल हावी हो गया। वहीं इससे पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्स मार्शल असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा था कि हमारे दुश्मन यह अच्छे से समझ लें की अगर पाकिस्तान के खिलाफ हिमाकत की गई तो इस बार जंग उनके लिए बेहद तकलीफदेह होगी।
भारत ने चलाया था 'ऑपरेशन सिंदूर'
गौरतलब है कि, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम के बर्बर आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में कई मुख्य आतंकी भी ढेर हुए। भारत की तरफ से यह केवल आतंकियों पर की गई कार्रवाई थी। आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। मगर आतंकियों पर हुई कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा।
पाकिस्तान की सेना ने भारत की कार्रवाई को अपने ऊपर किया गया हमला माना और इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर सैन्य हमला कर इसे युद्ध का रूप दे दिया। पाकिस्तान ने जब सैन्य हमला किया तो इसके जवाब में जो टकराव हुआ उसमें भारत के हमले में पाकिस्तान के कई एयरबेस और सैन्य ठिकाने तबाह हो गए. साथ ही करीब 40 पाक सैनिक-अफसर मारे गए। आखिर में पाकिस्तान को भारत के सामने शिकस्त झेलनी पड़ी और बातचीत कर सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया. 10 मई शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया।