युवक ने अपने परिवार की लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए; ड्राइव में सेव करता, Google ने पुलिस को सूचना दी तो पकड़ा गया
Kanpur Man recording obscene videos of his own family female members
Kanpur News: हवस और वहशत की आग में इंसान अब इतना नीचे गिर चुका है कि परिवार में बहन-बेटियों को भी नहीं बक्श रहा. दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां 25-26 साल का एक युवक अपने ही परिवार की महिलाओं और लड़कियों (चचेरी बहनों) के अश्लील वीडियो बना रहा था. यही नहीं इस युवक ने बच्चों के भी अश्लील वीडियो बनाये. यानि चाइल्ड पोर्नोग्राफी भी की. युवक वॉशरूम में नहाते या टॉयलेट करते समय अश्लील वीडियो बनाता था.
Google ड्राइव पर सेव करता था अश्लील वीडियो
ADCP क्राइम अंजली विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला कानपुर नगर के चमन गंज इलाके का है. उन्होंने बताया कि यहां रहने वाला एक युवक अपने ही परिवार की लड़कियों के वॉशरूम में अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें गूगल ड्राइव में सेव करके रखता था. उसने बच्चों के भी वॉशरूम में अश्लील वीडियो बनाए और रात में एक बच्ची के कपड़े उतारते हुए ग्रुपिंग की. उसने अपनी चचेरी बहनों के साथ अश्लील व्यवहार किया और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए, तस्वीरें लीं.
Google ने पुलिस को सूचना दी तो पकड़ा गया
Google द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गई. ADCP के अनुसार, गूगल ने संदिग्ध आपत्तिजनक सामग्री का पता चलने पर इसकी सूचना एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) के माध्यम से भारतीय पुलिस को दी. गूगल ने पुलिस के साथ युवक का नाम, उसका IMEI नम्बर और इमेल एड्रेस साझा किया. वहीं पुलिस ने आईपी एड्रेस और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई और इसके बाद उसे दबोच लिया गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के साथ उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया.
मोबाइल में मिले कई सारे आपत्तिजनक वीडियो
ADCP क्राइम अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि युवक के मोबाइल फ़ोन की जाँच में Google ड्राइव पर अभी 10-15 आपत्तिजनक अश्लील वीडियो मिले हैं और कई सारी आपत्तिजनक तस्वीरें भी हैं. ये वीडियो उसके पारिवारिक लड़कियों के हैं. बच्चों के बनाए गए अश्लील वीडियो भी मिले हैं. ADCP ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि युवक केवल अपने परिवार की लड़कियों और बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था या उसने बाहरी लड़कियों के भी वीडियो बनाए. इसके अलावा उसने वीडियो क्या किसी पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड किये. उसके साथ और कौन लोग भी हैं?
अंजली विश्वकर्मा ने कहा कि कोई अपने परिवार की लड़कियों के साथ ऐसा कैसे कर सकता है. यह करना यह दर्शाता है कि युवक की मानसिकता कितने घ्रणित और घिनौनी है. एक साइको टाइप व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है. फिलहाल आरोपी के नाम का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है उसे जेल भेज दिया गया है.