पूर्व ARTO ललित कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 35 करोड़ की संपत्ति बरामदगी रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी गई
Trouble mounts for former ARTO Lalit Kumar
लखनऊ। Trouble mounts for former ARTO Lalit Kumar, पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार पर शिकंजा कसता जा रहा है। उनके ठिकानों से संपत्ति, नकदी, जेवरात बरामदगी का विवरण विजिलेंस ने आयकर विभाग को भेज दिया है। जिसके आधार पर आयकर विभाग ने भी जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
विजिलेंस ने ललित कुमार के अलीगंज स्थित आवास से 35 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति बरामद की थी। जिसे अदालत के निर्देश पर कोषागार में जमा कराया है। अब आयकर विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी गयी है। जिसमें कहा गया है पूर्व एआरटीओ के पास लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में आवासीय मकान, भूखंड और कृषि भूमि है।
डाकघर निवेश, म्यूचुअल फंड, एक करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा शामिल हैं। आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजने के साथ विजिलेंस अचल संपत्तियों के स्रोत का विश्लेषण कर रही है।