पीलीभीत में हाईवे पर धधक उठा ट्रक, अंदर मिला चालक का शव; पुलिस जांच में जुटी

1000259233

Truck bursts into flames on Pilibhit highway

पीलीभीत। Truck bursts into flames on Pilibhit highway, हाईवे पर ट्रक में आग लगने की वजह से वह जल गया। ट्रक के अंदर एक शव भी मिला जो चालक का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीलीभीत बस्ती मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर के पास पीलीभीत की तरफ से पूरनपुर की ओर जा रहे ट्रक में शुक्रवार की आधी रात को आग लग गई। आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों के साथ करीब आधे घंटे तक ट्रक जलता रहा। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।ट्रक कहां जा रहा था और उसमें क्या भरा था, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। ट्रक के अंदर एक शब्द मिला है, जो चालक का होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस चालक के बारे में भी जानकारी जुटा जा रही है। जंगल से सट्टा क्षेत्र होने की वजह से ट्रक के अंदर लकड़ी या अन्य कुछ प्रतिबंध उत्पाद भी होने की आशंका बताई जा रही है।