मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे वाल्मीकि बस्ती की झुग्गियों में भीषण आग
Massive fire in the Valmiki Basti slums
नई दिल्ली। Massive fire in the Valmiki Basti slums, दिल्ली में तकिया काले खां इलाके में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे वाल्मीकि बस्ती की कुछ झुग्गियों में भीषण आग लग गई।
झुग्गियों में आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। इस दौरान आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख पूरे इलाके के लोग सहम उठे।
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।