BREAKING
ऑपरेशन क्लीन पर सियासत तेज: सीमा क्षेत्र में दरगाहों और निर्माणों को नोटिस, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: रोहतांग-बारालाचा में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट शिमला में 22वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक: ड्रग्स नेटवर्क और साइबर क्राइम पर कड़े फैसले, SYL नहर और यमुना जल बंटवारे पर हुआ मंथन झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन में रार: राजद के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा— "अपने घर की खीझ हम पर न निकालें, गठबंधन धर्म सीखें" पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में फिर उठेगा बिहार-झारखंड बंटवारा विवाद, लंबित मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

शाहदरा में इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Massive fire breaks out at an electrical goods warehouse in Shahdara

Massive fire breaks out at an electrical goods warehouse in Shahdara

पूर्वी दिल्ली। Massive fire breaks out at an electrical goods warehouse in Shahdara, शाहदरा के बिहारी कॉलोनी स्थित गली नंबर-7 में शनिवार तड़के एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में आग लग गई।

घटना की सूचना सुबह करीब 4:50 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद मौके पर तीन वाटर टेंडर और एक मोटरसाइकिल यूनिट को रवाना किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 9.07.49 AM (1)

आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 5:20 बजे स्टेशन ऑफिसर अनूप ने अतिरिक्त दो वाटर बाउजर मंगवाए। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए मकान की पहली मंजिल पर फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।

delhi Ncr News (10)

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते दमकलकर्मी। 

दमकल विभाग के अनुसार, करीब 100 वर्ग गज क्षेत्रफल में बने ग्राउंड प्लस वन मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी।

delhi Ncr News (11)

कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।