IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक होगी लॉन्च, छात्रों से बातचीत में रेल मंत्री ने किया ऐलान
IRCTC's new website to be launched by July 15
नई दिल्ली। IRCTC's new website to be launched by July 15, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की एक नई और बेहतर वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। यह ऐलान उन्होंने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान किया, जब छात्रों ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर आ रही लगातार समस्याओं, विशेषकर ओटीपी और कैप्चा वेरिफिकेशन को लेकर शिकायत की।
मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की छात्रा लभिशा मीना ने बताया कि मंत्री जी छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसलिए मैंने एक आम समस्या उठाई जिसका सामना IRCTC के माध्यम से टिकट बुक करने वाले कई नागरिक करते हैं। पोर्टल पर ओटीपी या कैप्चा प्राप्त करना बहुत मुश्किल है, और कई बार तो इस वजह से टिकट बुक ही नहीं हो पाते हैं।
मंत्री का तुरंत एक्शन
छात्रों की यह समस्या सुनने के बाद, रेल मंत्री ने तुरंत IRCTC के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाया और इस मुद्दे पर चर्चा की। अधिकारियों से बात करने के बाद उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करते हुए घोषणा की कि 15 जुलाई तक एक नई और उन्नत वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी।
'RailOne' ऐप का उपयोग करने की सलाह
इस बातचीत के दौरान छात्रों ने यह भी बताया कि अश्विनी वैष्णव ने उन्हें टिकट बुक करने या रेलवे से संबंधित अन्य सेवाओं का आसानी से उपयोग करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा विकसित रेलवन ऐप का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।
एक अन्य छात्रा, नाज बानो ने ट्रेनों में सफर के दौरान महिलाओं को स्तनपान कराते समय होने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि हर कोच में स्तनपान के लिए एक समर्पित स्थान बनाया जाना चाहिए। इस पर रेल मंत्री वैष्णव ने अपनी टीम को इस महत्वपूर्ण सुझाव को नोट करने और इस पर काम करने के निर्देश दिए।