केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फैसले; किसानों को सौगात, सरकार ने इन फसलों पर MSP बढ़ाई, मंत्री पीयूष गोयल बोले- पिछले कई वर्षों में यह सबसे ज्यादा बढ़त

MSP Increased For Kharif Crops Season 2023-24

MSP Increased For Kharif Crops: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई और इस बैठक में कई महत्वपूर्व फैसले लिए गए। जिनकी जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। पीयूष गोयल ने बताया कि, कैबिनेट बैठक में कृषि और किसानों के मद्देनजर खरीफ की फसलों पर MSP की बढ़त को मंजूरी दे दी गई है।

गोयल के अनुसार, पिछले कई वर्षों में खरीफ की फसलों पर MSP में यह सबसे ज्यादा बढ़त है। पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि, वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए मूंग पर एमएसपी सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर लगभग 6-7% बढ़ाई गई है। गोयल ने कहा कि, सरकार का यह कदम उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी कीमत दिलाएगा और इसके साथ ही वे फसल विविधीकरण को लेकर प्रोत्साहित होंगे.

MSP Increased For Kharif Crops Season 2023-24 in Union Cabinet
MSP Increased For Kharif Crops Season 2023-24 in Union Cabinet

बढ़ी MSP पर खरीफ फसलों की ये रहेंगी कीमतें

ऊपर आपने खरीफ फसलों पर बढ़ी हुई MSP को पर्सेंटेज में जाना और अब हम आपको यहां फसलों की कीमतें बताने जा रहे हैं। बतादें कि, वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए मूंग पर बढ़ी हुई एमएसपी 8558 रुपए, येलो सोयाबीन पर 4600 रुपए, कपास पर 6620 रुपए, सेसमम पर 8635 रुपए, उड़द पर 6950 रुपए, मूंगफली पर 6377 रुपए, सूरजमुखी पर 6760 रुपए, धान (कॉमन) पर 2183 रुपए, धान (ग्रेड-ए) पर 2203 रुपए, ज्वार पर 3180 रुपए, बाजरा पर 2500 रुपए, रागी पर 3846 रुपए सुनिक्षित की गई है.

ग्राफिक्स के माध्यम से भी समझ लीजिए बढ़ी हुई MSP