गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता - हरजीत सिंह ग्रेवाल

गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता - हरजीत सिंह ग्रेवाल

Inclusion of Gatka sport in National Games

Inclusion of Gatka sport in National Games

दिसंबर में आयोजित होगा दूसरा फेडरेशन गतका कप - तेजिंदरपाल सिंह नलवा

चंडीगढ / नई दिल्ली, 12 जून: Inclusion of Gatka sport in National Games: नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 12वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन आज एशियाई गतका फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. तेजिंदरपाल सिंह नलवा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व कार्यवाहक अध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी की मौजूदगी में किया।

Inclusion of Gatka sport in National Games

इस अवसर पर बोलते हुए एनजीएआई के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, राष्ट्रीय स्कूल खेलों और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता है जिसके कारण गतका खेल अब भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलों का भी हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख खेलों में शामिल होने तथा आत्मरक्षा का खेल होने के कारण गतका का भविष्य बहुत उज्ज्वल है जिसके चलते लड़के-लड़कियों को इस खेल में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए एशियन गतका फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. तजिंदरपाल सिंह नलवा ने कहा कि विश्व गतका फेडरेशन के नेतृत्व में राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन ने गतका की प्रगति में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं तथा भविष्य में इससे भी बड़े टूर्नामेंट आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में दूसरा फेडरेशन गतका कप आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से गतका टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर अन्यों के अलावा पंजाब से बलजीत सिंह सैनी, सरबजीत सिंह तथा योगराज सिंह, छत्तीसगढ़ से भाई जसवंत सिंह, तेलंगाना से विशाल सिंह, महाराष्ट्र से अम्बुरे, मध्य प्रदेश से परमजीत सिंह, झारखंड से प्रिंस मिश्रा, आंध्र प्रदेश से सुरिंद्र रेड्डी, तमिलनाडु से संदीप कुमार, दिल्ली से गुरमीत सिंह राणा तथा अंगद सिंह मौजूद थे।