Doctor Rape moroccan woman: ICU में विदेशी युवती से रेप; गोवा में डॉक्टर का शर्मनाक कांड, इलाज के दौरान जांच के बहाने दरिंदगी

ICU में विदेशी युवती से रेप; गोवा में डॉक्टर का शर्मनाक कांड, इलाज के दौरान जांच के बहाने दरिंदगी, पीड़िता बोली- गाउन उठाया और...

Goa Doctor Rape Moroccan Woman in ICU Hospital Crime News

Goa Doctor Rape Moroccan Woman in ICU Hospital Crime News

Doctor Rape moroccan woman: अगर डॉक्टर ही जिस्म नोचने लग जाएंगे तो क्या ही होगा। गोवा से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. गोवा पुलिस ने 28 साल के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर 24 वर्षीय एक विदेशी युवती के साथ हॉस्पिटल के आईसीयू में रेप करने का गंभीर आरोप है। आरोपी डॉक्टर की पहचान वृषभ दोशी के रूप में बताई गई है। बताया जाता है कि आरोपी डॉक्टर को महाराष्ट्र के सोलापुर से कब्जे में लिया गया है। वह वारदात के बाद गोवा छोड़कर भाग गया था।

इलाज के दौरान जांच के बहाने दरिंदगी

रिपोर्ट्स के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर यह विदेशी युवती गोवा के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी. आरोप है कि इलाज के दौरान ही डॉक्टर वृषभ दोशी जांच करके के लिए एक नर्स के साथ उसके पास पहुंचा। लेकिन बाद में जांच के समय आरोपी डॉक्टर ने नर्स को कमरे से बाहर भेज दिया और इसके बाद उसके साथ दरिंदगी दिखाते हुए घिनौनी हरकत शुरू की। आरोपी ने पीड़िता का गाउन उठाया और उसके शरीर को गलत तरीके से छूने लगा. उसके प्राइवेट पार्ट को छूकर वह छेड़छाड़ कर रहा था। इस बीच वह बीमार और असहाय हालत में थी।

अस्पताल ने किया पीड़िता का सहयोग

फिलहाल गोवा पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसकी कस्टडी भी ले ली है। पुलिस आगे की छानबीन और पूछताक्ष कर रही है। गोवा पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद पीड़िता के बयान भी दर्ज किए हैं। इसके अलावा घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने भी आरोपी डॉक्टर को तुरंत निलंबित कर दिया है। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा है कि पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने में पूरा समर्थन दिया गया और उसका इलाज अभी भी जारी है। पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

मोरक्को से भारत आई थी युवती

बताया जाता है कि, पीड़िता मोरक्को की मूल निवासी है और वह बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। गोवा में वह एक एनजीओ द्वारा गरीबी कम करने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थी। वहीं NGO के साथ काम करने के दौरान वह गोवा में ही एक रिजॉर्ट में ठहरी हुई थी। जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इसके बाद उसके रिसॉर्ट से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल इस पूरी घटना ने गोवा और भारत की इमेज को दुनिया के सामने शर्मसार कर दिया है। गोवा पर्यटकों के लिए मशहूर है और यहां बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।