जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

Inauguration of the New Building

Inauguration of the New Building

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

जन भवन परिसर में 1961 से संचालित है परिषदीय विद्यालय

लखनऊ: Inauguration of the New Building, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के सरकारी आवास जन भवन में 1961 से संचालित परिषदीय विद्यालय को सोमवार को नया भवन मिल गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और "हमारा जन भवन" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और चालक को जन भवन लखनऊ स्कूल की नई बस की चाबी सौंपी गई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जनभवन, लखनऊ में 517 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन के उद्घाटन से पहले प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एक योजक के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन के माध्यम से एक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया है। इन विद्यालयों से ही भविष्य के आर्यभट्ट, वराहमिहिर, सुश्रुत और चरक तैयार होंगे। यहीं से जगदीश चंद्र बसु और सी. वी. रमन जैसे महान वैज्ञानिक भी निकलेंगे।


अमंत्रं अक्षरं नास्ति नास्ति मूलं अनौषधं।
अयोग्य: पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभ:।।


अर्थात, कोई ऐसा अक्षर नहीं जिसमें मंत्र बनने की क्षमता न हो, कोई वनस्पति ऐसी नहीं जिसमें औषधि बनने की सामर्थ्य न हो। ऐसा कोई मनुष्य भी नहीं जिसमें योग्यता न हो- हर व्यक्ति में योग्य बनने की क्षमता है, लेकिन उसके लिए एक सक्षम योजक आवश्यक होता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद रखें, परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। कोई भी परिश्रमी व्यक्ति सदैव अपनी मंजिल प्राप्त करने में सफल हो सकता है।

विद्यालय अब कक्षा 10 तक उच्चीकृत

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बताया कि जन भवन परिसर में 1961 से संचालित परिषदीय विद्यालय का कायाकल्प किया गया है। यह विद्यालय अब कक्षा 10 तक उच्चीकृत किया गया है और इसमें 14 कक्षा-कक्ष, कंप्यूटर लैब और एआई लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नामांकन बढ़ा और ड्रॉपआउट दर कम

योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौ वर्षों में "ऑपरेशन कायाकल्प" के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया है। इसके साथ "स्कूल चलो अभियान" के तहत बच्चों को स्कूल लाने के प्रयास किए गए हैं, जिससे नामांकन बढ़ा है और ड्रॉपआउट दर कम हुई है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी कक्षा 8 से 12 तक उच्चीकृत किया जा रहा है, जिससे 746 बालिका विद्यालयों को लाभ होगा। सरकार का लक्ष्य है कि हर ब्लॉक में बालिकाओं के लिए 12वीं तक की शिक्षा वाला एक विद्यालय हो। "लर्निंग बाय डूइंग" कार्यक्रम और 2021 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। योगी सरकार बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है।