Important decision of Punjab government
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब सरकार का अहम फैसला: आंगनवाड़ी वर्करों को तेज़ी से सीधा बैंक खातों में मिलेगा भत्ता : डॉ. बलजीत कौर

Important decision of Punjab government

Important decision of Punjab government

Important decision of Punjab government- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के अलग-अलग वर्गों के लाभार्थियों को दी जाने वाली सहूलतों/लाभों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से लोगों तक पहुँचाने के लिए वचनबद्ध है।

यह प्रगटावा करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ’कम्युनिटी बेसड इवेंट स्कीम’ के अधीन पंजाब की आंगनवाड़ी वर्करों को मिलने वाला भत्ता जोकि ज़िला प्रोग्राम अफसरों और बाल विकास और प्रोजैक्ट अफसरों के द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों को मिलता था, को कई बार आंगनवाड़ी वर्करों तक पहुँचाने में देरी हो जाती थी। पंजाब सरकार की तरफ से अहम फ़ैसला किया गया है कि अब यह भत्ता और तेज़ी से सीधे तौर पर आंगनवाड़ी वर्करों के बैंक खातों में भेजा जायेगा।

उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि आंगनवाड़ी यूनियनों की भी यह मुख्य माँग थी, जिस पर विचार करते हुए सरकार की तरफ से यह फ़ैसला लिया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अधीन गर्भवती महिलाएं और दूध पिलाने वाली माताओं को 5000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। पंजाब सरकार की तरफ से फ़ैसला लिया गया है कि इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि भी समयबद्ध तरीके से सीधे तौर पर लाभार्थियों के खातों में भेजी जायेगी। इस फ़ैसले से लाभार्थियों को इस स्कीम के अधीन लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी और यह लाभ पारदर्शी ढंग से और तेज़ी से लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सकेगा।

 

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: