Important appointments in the organisational expansion, training, intellectualभाजपा हिमाचल में संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण, बुद्धिजीवी व सोशल मीडिया प्रकोष्ठों में अहम नियुक्तियां

भाजपा हिमाचल में संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण, बुद्धिजीवी व सोशल मीडिया प्रकोष्ठों में अहम नियुक्तियां

undefined

Important appointments in the organisational expansion, training, intellectual

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ तथा सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश एवं जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व से विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन के वैचारिक, प्रशिक्षणात्मक, बौद्धिक एवं डिजिटल पक्ष को मजबूत करना है।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रदेश सह-संयोजकों के रूप में राम कुमार शर्मा, अंजना शर्मा, वीर सिंह गुलेरिया, शशि भूषण श्याम तथा मदन शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। वहीं जिला स्तर पर शिमला से गगन शर्मा, महासू से कुलदीप खुंद, सोलन से किशन वर्मा, सिरमौर से नवीन शर्मा, ऊना से सतीश शर्मा, कांगड़ा से विजय शर्मा, पालमपुर से राजेश दीक्षित, नूरपुर से राजेंद्र सिंह राणा, कुल्लू से ज्ञान चंद तथा किन्नौर से दौलत राम नेगी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ ने स्पष्ट किया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


इसी क्रम में भाजपा प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में भी संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश सह-संयोजकों के रूप में राकेश भारद्वाज और डॉ. रोशमा शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर मंडी, कुल्लू, ऊना, सोलन, कांगड़ा, पालमपुर, सुंदरनगर, लाहौल-स्पीति, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, नूरपुर, महासू, किन्नौर एवं सिरमौर में संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यात्मक व वैचारिक संवाद को सशक्त बनाना है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने भी स्पष्ट किया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया विभाग में भी संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर द्वारा अंकित चंदेल को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। सुशील राठौर ने बताया कि यह नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अंकित चंदेल पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के कार्यों को डिजिटल माध्यमों से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।


प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रशिक्षण प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ सार्थक संवाद स्थापित करेगा, जबकि सोशल मीडिया विभाग संगठन की बात को तेजी और प्रभाव के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। भाजपा हिमाचल प्रदेश का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर से लेकर वैचारिक व डिजिटल मंच तक और अधिक सशक्त बनेगी।