फॉरेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आईजीयू टूर्नामेंट संपन्न, गोल्फरों ने दिखाया शानदार खेल

फॉरेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आईजीयू टूर्नामेंट संपन्न, गोल्फरों ने दिखाया शानदार खेल

IGU tournament concludes at Forest Hill Golf

IGU tournament concludes at Forest Hill Golf

15-17 साल की कैटेगरी में समृद्ध चंद ठाकुर और 13-14 साल की कैटेगरी में देवव्रत राजावत विजेता बने

लड़कियों की कैटेगरी में, 15-17 साल और 13-14 साल की ज्वाइंट कैटेगरी में अनुष्का सिंह मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया

चंडीगढ़, 3 मई, 2026: आईजीयू नॉर्थ ज़ोन सब-जूनियर और जूनियर फीडर टूर का 5वां एडीशन, खूबसूरत फॉरेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब में फाइनल राउंड के साथ संपन्न हुआ। हालांकि सुबह बारिश के कारण खेल में देरी हुई, लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया और सभी कैटेगरी में कुछ रोमांचक मुकाबले और नतीजे देखने को मिले। इस टूर्नामेंट में छह आयु कैटेगरीज थीं, जिनमें लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

युवा गोल्फरों ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया और फॉरेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब में अपने गोल्फ स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। यह कोर्स अपनी ऊबड़-खाबड़ फेयरवे, पहाड़ियों, ढलानों और वॉटर बॉडीज के कारण काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

बी.एस.गिल, प्रेसिडेंट, फॉरेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब ने कहा कि, "हालांकि इस कोर्स ने उभरते हुए गोल्फरों की कड़ी परीक्षा ली, लेकिन इन युवाओं ने अपनी काबिलियत साबित की और अपना बेहतरीन खेल दिखाने के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया। हमने इस टूर्नामेंट के दौरान कई होनहार प्रतिभाएं देखीं, जिन्हें यदि सही गाइडेंस और ट्रेनिंग मिले, तो वे इस खेल में और भी ऊंचे मुकाम हासिल कर सकते हैं।"

फाइनल राउंड के बाद के नतीजे नीचे दिए गए हैं:

कैटेगरी ए (15-17 साल) - लड़के: 138 के स्कोर के साथ समृद्ध चंद ठाकुर को विजेता घोषित किया गया। 143 के स्कोर के साथ आर्यमन मगोत्रा पहले रनर-अप और 145 के स्कोर के साथ माधव सोबती दूसरे रनर-अप रहे।

कैटेगरी बी (13-14 साल) - लड़के: 132 के स्कोर के साथ देवव्रत सिंह राजावत अपनी कैटेगरी में शीर्ष पर रहे। 148 के स्कोर के साथ मन्ननप्रीत सिंह को पहला रनर-अप और 149 के स्कोर के साथ दिग्विजय सिंह राठौर को दूसरा रनर-अप घोषित किया गया।

लड़कियों की ज्वाइंट कैटेगरी ए (15–17 साल) और B (13–14 साल) में: अनुष्का सिंह मलिक (A) 143 के स्कोर के साथ विजेता रहीं, ओजस्विनी महाजन (B) 157 के स्कोर के साथ पहली रनर-अप रहीं और किंजल गुप्ता (A) 170 के स्कोर के साथ दूसरी रनर-अप रहीं।

कैटेगरी सी (11–12 साल) - लड़के: विराज सहगल 145 के स्कोर के साथ अपनी कैटेगरी में विजेता रहे, समरजोत सिंह 153 के स्कोर के साथ पहले रनर-अप रहे, और रुद्रराज दीवान 162 के स्कोर के साथ दूसरे रनर-अप रहे।

लड़कियां: आरुषि शर्मा 140 के स्कोर के साथ अपनी कैटेगरी में विजेता रहीं, प्रांजल नरवाल 142 के स्कोर के साथ पहली रनर-अप घोषित की गईं और वृंदा सैनी 158 के स्कोर के साथ दूसरी रनर-अप घोषित की गईं।

कैटेगरी डी (9–10 साल) - लड़के: रुद्र शर्मा 60 के स्कोर के साथ विजेता घोषित किए गए, माहिर सिंह 61 के स्कोर के साथ पहले रनर-अप घोषित किए गए।

लड़कियां: मानस्वी राठौर 64 के स्कोर के साथ विजेता घोषित की गईं, आरशिया हुड्डा 67 के स्कोर के साथ पहली रनर-अप और माहिरा शर्मा 72 के स्कोर के साथ दूसरी रनर-अप रहीं।

खास बात यह है कि कैटेगरी ए-डी के गोल्फरों ने 18 होल खेले, जबकि कैटेगरी ई और एफ के गोल्फरों ने 9 होल खेले।

कैटेगरी ई (7–8 साल) - लड़के: अप्रतिम 65 के स्कोर के साथ विजेता रहे; इवान सिंह सिबिया और विराज कृष्ण चौधरी दोनों ने 66 का स्कोर हासिल किया, लेकिन दूसरे दिन के स्कोर के आधार पर इवान को पहला रनर-अप और विराज को दूसरा रनर-अप घोषित किया गया।

लड़कियां: इनाया जैन 82 के स्कोर के साथ अपनी कैटेगरी में विजेता घोषित की गईं, अन्वेषिका (83) पहली रनर-अप और इदाह प्रकाश (84) दूसरी रनर-अप रहीं।

कैटेगरी एफ (7 साल से कम) - लड़कों में: सवीर सिंह प्रुथी (34) को विजेता घोषित किया गया, युवान अग्रवाल (44) पहले रनर-अप और ज़ोरावर सिंह बाजवा (57) दूसरे रनर-अप रहे।

लड़कियों में: सायरा उप्पल (46) को विजेता घोषित किया गया।

इस दो-दिवसीय टूर्नामेंट में पूरे देश से 100 से ज़्यादा युवा गोल्फरों ने हिस्सा लिया।