BREAKING
'राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे'; बिहार से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 'राहुल' पर कर दिया बड़ा ऐलान, जानिए और क्या कहा? हरियाणा में हिमाचल रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत; सोनीपत के पास NH-44 पर हादसा, दिल्ली जा रहे यात्रियों में अफरा-तफरी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान; सूर्य कुमार यादव टीम की कप्तानी संभालेंगे, इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह, देखें विपक्ष से सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार; सुप्रीम कोर्ट के जज रहे, NDA के सीपी राधाकृष्णन से होगा मुकाबला, पढ़ें हरियाणा के 2 जिलों में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड; गृह विभाग की तरफ से आदेश, सुरक्षा के मद्देनजर बल्क SMS की सेवा भी रोकी, पढ़ें

यदि चमकाना है भाग्य तो करें शनिदेव के इन मंत्रों का जाप

shani-

भगवान शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है लेकिन कई बार जन्म कुंडली में शनि कमजोर होता है और इस कारण नौकरी व्यापार आदि में परेशानी भी आती हैै। ज्योतिषियों का कहना है कि यदि भाग्य को चमकाना है तो कुछ मंत्र ऐसे है जिनका जाप किया जा सकता है।

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शनि केवल उनकी क्रूर दृष्टि के लिए नहीं बल्कि शनि की शुभ दृष्टि के लिए भी इन्हें जाना जाता है। अगर शनिदेव की दृष्टि किसी जातक पर शुभ पड़ रही हो तो उसके जीवन में अपार खुशियां आ जाती हैं। इन्हें कर्मों का देवता कहा जाता है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। 


शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय है। इसके लिए शनिवार के दिन कर्मफल दाता शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार का व्रत रखा जाता है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन भक्ति भाव से शनिदेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय शनिदेव के नामों का जप करें। 


ऊँ शनैश्चराय नमः
ऊँ शान्ताय नमः
ऊँ सर्वाभीष्टप्रदायिने नमः

ऊँ शरण्याय नमः
ऊँ वरेण्याय नमः
ऊँ सर्वेशाय नमः
ऊँ सौम्याय नमः
ऊँ सुरवन्द्याय नमः
ऊँ सुरलोकविहारिणे नमः