रायपुर नगर निगम के नए आयुक्त बने IAS संबित मिश्रा, सोमवार को संभालेंगे पदभार
IAS Sambit Mishra Appointed as New Commissioner
रायपुर: IAS Sambit Mishra Appointed as New Commissioner, नगर निगम रायपुर के नए आयुक्त संबित मिश्रा होगा। संबित मिश्रा 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 6 मई को सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में उन्हें रायपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। संबित मिश्रा इससे पहले नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। इस दौरान वह अपनी वर्किंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते थे।
जानकारी के अनुसार, संबित मिश्रा सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक गलियारों में उनकी पहचान फील्ड में सक्रिय रहने वाले अधिकारियों के तौर पर होती है। वह ऑफिस से ज्यादा फील्ड में एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही उनकी इमेज तकनीक आधारित कामकाज को बढ़ावा देने वाले अधिकारी के रूप में होती है।
बीजापुर के रहे हैं कलेक्टर
संबित मिश्रा बीजापुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। यहां काम के दौरान उनकी वर्किंग स्टाइल की सबसे ज्यादा चर्चा होती थी। अक्सर वह नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंच जाते थे। इस दौरान वह लोगों से मुलाकात करते, उनसे संवाद करते और मौके पर समस्याओं का समाधान करते थे। नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा करने के कारण उनकी अलग ही पहचान बन गई थी।
- संबित मिश्रा होंगे रायपुर नगर निगम के नए आयुक्त
- बीजापुर कलेक्टर रहते हुए चर्चा में थी वर्किंग स्टाइल
- नक्सल प्रभावित इलाकों का किया था दौरा
- फील्ड पर एक्टिव रहने वाले अधिकारी के रूप में पहचान
बीजापुर कलेक्टर करते हुए वह एक बार बांगोली गांव पैदल पहुंच गए थे। बांगोली गांव के बारे में कहा जाता है कि यह गांव नक्सल प्रभावित और जिले के दूरस्थ गांवों में से एक हैं। यहां जाने के लिए दुर्गम रास्तों में सफर करना पड़ता है।
ओडिशा के रहने वाले हैं
संबित मिश्रा मूल रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। संबित मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह आईआईटी कानपुर के छात्र हैं। वहीं, जेएनयू से उन्होंने पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। इससे पहले वह रायगढ़ नगर निगम आयुक्त, जशपुर जिला पंचायत CEO और कोरबा जिला पंचायत CEO जैसे पदों पर काम कर चुके हैं।