Chandigarh Chief Secretary: IAS राजेश प्रसाद ने चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी का पदभार संभाला; राजीव वर्मा की जगह नए मुख्य सचिव बने

IAS राजेश प्रसाद ने चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी का पदभार संभाला; राजीव वर्मा की जगह नए मुख्य सचिव बने, जम्मू-कश्मीर पोस्टेड थे

IAS H Rajesh Prasad Joins Chandigarh Chief Secretary Post

IAS H Rajesh Prasad joins Chandigarh Chief Secretary Post

Chandigarh Chief Secretary: सीनियर आईएएस एच राजेश प्रसाद ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी का पदभार संभाल लिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में उन्हें राजीव वर्मा की जगह चंडीगढ़ का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था। जिसके बाद राजेश प्रसाद बीते मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके स्वागत में उन्हें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सेक्टर-6 स्थित यूटी स्टेट गेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पंजाब गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से पंजाब राज भवन में औपचारिक मुलाकात भी की।

IAS H Rajesh Prasad Joins Chandigarh Chief Secretary Post

प्रशासनिक फेरबदल हो सकता

माना जा रहा है कि चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद के प्रशासन जॉइन करने के साथ प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। आधिकारियों के विभाग बदले जा सकते हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ आने से पहले राजेश प्रसाद जम्मू-कश्मीर पोस्टेड थे। यहां से  रिलीव होकर वह चंडीगढ़ प्रशासन में आए हैं। उन्होंने कई अहम विभागों और पदों पर काम किया है। वह एक अच्छा और लंबा प्रशासनिक अनुभव रखते हैं और उनकी कुशल क्षमतावान और कर्मठ अफसरों में गिनती होती है। उम्मीद है कि उनके इसी प्रशासनिक अनुभव का लाभ चंडीगढ़ को भी मिलेगा।

कर्नाटक में जन्मे IAS एच राजेश प्रसाद

IAS एच राजेश प्रसाद (IAS H Rajesh Prasad) का जन्म 1 जून 1967 को कर्नाटक में हुआ था। IAS प्रसाद ने बी.कॉम की पढ़ाई के बाद LLB की डिग्री ली और इसके बाद इग्नू व पुडुचेरी यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और पब्लिक मैनेजमेंट में एमबीए किया। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में अपने करियर की शुरुआत जिला कलेक्टर के रूप में अरुणाचल प्रदेश से की थी। IAS प्रसाद (IAS H Rajesh Prasad) साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर भी रहे हैं।

IAS H Rajesh Prasad Joins Chandigarh Chief Secretary Post

राजीव वर्मा दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी बने

चंडीगढ़ के मुख्य सचिव पद से रिलीव हुए राजीव वर्मा अब दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी बने हैं। हाल ही में 28 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनका तबादला चंडीगढ़ से दिल्ली कर दिया था। एजीएमयूटी कैडर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा 29 जनवरी 2024 को बतौर चंडीगढ़ एडवाइजर पोस्टेड हुए थे। इसके बाद उन्होंने 7 फरवरी को अपना पदभार ग्रहण किया था। वहीं बाद में जब केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ एडवाइजर का पद खत्म कर दिया और इसकी जगह 'मुख्य सचिव' पद लाया गया तो राजीव वर्मा एडवाइजर से चंडीगढ़ के मुख्य सचिव बन गए थे।