चंडीगढ़ में हादसा: i20 और थ्री व्हीलर में जबरदस्त टक्कर, कार के एयरबैग खुले, एम्बुलेंस के साथ पुलिस मौके पर

चंडीगढ़ में हादसा: i20 और थ्री व्हीलर में जबरदस्त टक्कर, कार के एयरबैग खुले, एम्बुलेंस के साथ पुलिस मौके पर

i20 and three wheeler collide in chandigarh

i20 and three wheeler collide in chandigarh

Accident in Chandigarh  : चंडीगढ़ में भी अब हादसों की तस्वीर आयेदिन दिख रही रही है| शहर में अबतक कई हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं| वहीं, अब शहर से एक और हादसा सामने आया है| जानकारी के अनुसार, एक i20 कार और लोडिंग थ्री व्हीलर में जबरदस्त टक्कर हुई है| कार से टक्कर के बाद लोडिंग थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया तो वहीं कार के एयरबैग खुल गए| कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है| बताया जा रहा है कि, इस हादसे में थ्री व्हीलर चालक काफी घायल है| जिसे अस्पताल ले जाया गया है| इधर, हादसे के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है और बनती कार्रवाई कर रही है|

i20 and three wheeler collide in chandigarh
i20 and three wheeler collide in chandigarh
i20 and three wheeler collide in chandigarh
i20 and three wheeler collide in chandigarh

यह पढ़ें - चंडीगढ़ में दो युवतियों में भयंकर महासंग्राम: DAV कॉलेज में हुई तूफानी मारपीट, बीच में युवक आया तो भी नहीं थमी यह फाइट

 

38/39 रोड पर हुआ हादसा...

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा 38/39 रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ| जिस i20 कार की लोडिंग थ्री व्हीलर से टक्कर हुई| वह हरियाणा नंबर (HR 03Y 2196) की है| हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि कार चालक कौन है और कहां का रहने वाला है और कहां जा रहा था| वहीं, थ्री व्हीलर की भी अभी पहचान नहीं हो सकी है| हादसे में घायल थ्री व्हीलर चालक को पहले अस्पताल ले जाया गया है| बतादें कि, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी| पुलिस ही PCR गाड़ी में घायल थ्री व्हीलर चालक को अस्पताल लेकर गई| कार चालक भी घायल के साथ अस्पताल गया| वहीं, बाद में पुलिस एम्बुलेंस भी मौके पर आ गई थी|

i20 and three wheeler collide in chandigarh
i20 and three wheeler collide in chandigarh