पत्नी को हनीमून पर ले जाने के लिए पति ने चुराए रुपये और बुलेट, फिर उसी बाइक से ले गया कुल्लू मनाली
BREAKING
हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा प्रशाद में जानवरों की चर्बी की बात गलत साबित हुई कलयुग के साक्षात भगवान के साथ महा अपराध : टीटीडी पूर्व अध्यक्ष

पत्नी को हनीमून पर ले जाने के लिए पति ने चुराए रुपये और बुलेट, फिर उसी बाइक से ले गया कुल्लू मनाली

Husband Stole Money and Bullet

Husband Stole Money and Bullet

मुरादाबाद: Husband Stole Money and Bullet: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद जिले में कुछ दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब चोर से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी. जिसके बाद दोनों को हनीमून के लिए जाना था.

पत्नी की इच्छा थी कि वह लोग पहाड़ी इलाके पर जाकर हनीमून मनाएंगे. आर्थिक तंगी के चलते युवक काफी परेशान था. इसके बाद युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने 1 लाख 90 हजार रुपये चोरी किए. साथ ही मझोला इलाके से एक बुलेट बाइक भी चोरी की है.

चोरी के रुपये लेकर गया हनीमून (Honeymoon went with stolen money)

चोरी के लाखों रुपये लेकर युवक अपनी बीवी के साथ मुरादाबाद से हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हो गया. इस दौरान उसने अपना फोन भी बंद कर लिया. इधर, शहर में हुई चोरी को लेकर पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस ने कई सीसीटीवी को खंगालने पर आरोपी की एक फोटो सामने आई. इसके बाद पुलिस की सर्विलांस टीम व मुखबिर एक्टिवेट हो गए.

मुरादाबाद आने पर फोन को किया ऑन (Turned on the phone on coming to Moradabad)

आरोपी ने अपना फोन हनीमून पर जाने के बाद बंद कर लिया था. जैसे ही आरोपी हनीमून से वापस मुरादाबाद आया और अपना फोन खोला तो सर्विलांस की टीम की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

बाइक के सात ही 45 हजार रुपये बरामद (Seven 45 thousand rupees recovered from the bike)

आरोपी ने बताया कि पैसों के साथ ही एक बाइक भी चोरी की थी. पुलिस की निशानदेही पर बाइक को बरामद कर लिया गया. साथ ही उसके पास से 45 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं. मुरादाबाद की कोतवाली पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेज दिया है.

यह पढ़ें:

फेरे के दौरान दूल्हे को आया दौरा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटी बरात

यूपी में बने रोबोट ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, अमेरिका और यूरोप में हो रहे निर्यात

Ambedkar Nagar का अजब सिंह हत्याकांड, जब कंडोम के सहारे पुलिस ने हत्यारों का पीछा कर दबोचा