How To Make Tiranga Barfi Recipe at Home 

स्वतंत्रता दिवस पर आज की रेसिपी में घर पर बनाएं 'तिरंगा बर्फी मिठाई', देखें बनाने की विधि Video में 

How To Make Tiranga Barfi Recipe at Home 

How To Make Tiranga Barfi Recipe at Home 

Tiranga Barfi Recipe: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर में हर्षो-उल्लास से मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा के चलते घरो की छत पर पहले लोगों ने तिरंगे लगा दिए और अपने देश प्रेम को सब के साथ बांट रहे है और ऐसे में घर पर आए मेहमान का मुंह मीठा करवाया जा रहा है, क्योंकि ख़ुशी का माहौल है और घरो में कई तरह के पकवान बनाए जा रहे है तो ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसे रेसिपी लाए है जिसे न सिर्फ खाना पसंद करेंगे बल्कि उसे देख कर हर कोई हैरान होगा भी। जी हां, इस मिठाई की रंगत तिरंगे के रंग जैसे है। तो चलिए देर न करते हुए हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप तिरंगा मिठाई (Tiranga Barfi Recipe) कैसे बना सकते है। 

Independence Day Dress: तिरंगे के रंग में रंगे सब! आजादी का जश्‍न मनाने के लिए आप भी पहन सकते है ये बेस्‍ट 5 पोशाक

तिरंगा मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस तिरंगा मिठाई को बनाने के लिए आपके पास सूखा नारियल बुरादा, देसी घी, बाजार बादाम, काजू, किशमिश- बारीक कटी हुई, दूध, छोटी इलायची पाउडर, पिसी हुई शक्कर, नारंगी और हरा रंग का होना बेहद जरूरी है।

कैसे बनाएं तिरंगा मिठाई?
1.सबसे पहले आप एक कटोरी में नारियल के बुरादे को डालें. अब इसमें पिसी हुई शक्कर, इलायची का पाउडर और दूध डालें।
2.अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके आटे की तरह गूंथ लें।
3.अब मिश्रण को तीन हिस्सों में बराबर मात्रा में बांटे और एक को सफेद ही रखें।
4.दूसरे में हरा रंग और तीसरे में नारंगी रंग को मिलाएं और फिर अच्छे से गूंथें।
5.अब एक बड़ी प्लेट में सबसे पहले नारियल के बुरादे को छिड़के, अब आप सबसे पहले हरे आटे की परत को बिछाएं।
6.अब उसके ऊपर सफेद आटे की परत बिछाएं और सबसे ऊपर नारंगी आटे की परत बिछाएं।
7.अब आप बनी बर्फी को जमाने के लिए 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, अब चार-पांच घंटे बाद आप बने मिश्रण को किसी भी शेप में काट लें।
8.अब मेहमानों के सामने तिरंगा बर्फी सर्व करें।