Home Made Dahi Bade Recipe : इस एक Special सीक्रेट चीज से 10 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट दही वड़ा, देखे त्यार करने की विधि 

इस एक Special सीक्रेट चीज से 10 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट दही वड़ा, देखे त्यार करने की विधि 

Home Made Dahi Bade Recipe

How to make soft dahi bade at hHow to make soft dahi bade at home ome

Lifestyle : भारतीय थाली में दही से बने व्यंजन हमेशा शामिल रहते हैं जैसे- सादा दही या रायता आदि। मगर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक दही वड़ा काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि दही वड़ा को दही भल्ला के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि बाजार जैसे सॉफ्ट दही-वड़ा बहुत अच्छा लगता है, लेकिन दिक्कत ये है कि इसे कई लोग घर पर बनाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि इसे बनाने के लिए दाल भिगोनी पड़ती है। मगर क्या आपको पता है कि आप ब्रेड की मदद से एकदम बाहर जैसे दही वड़ा बना सकती हैं? चलिए आज आपको बताते इसकी रेसिपी। 

1. ब्रेड दही वड़ा (Bread dahi vada)
बनाने की सामग्री 
ब्रेड- 5 पीस (किनारे निकले हुए) 
दही 1 कप
मीठी चटनी- 1 कप
हरी चटनी- 1 कप
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
काला नमक- 1 चम्मच


बनाने का तरीका 
ब्रेड से दही वड़ा बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़ कर रख दें। अब इस ब्रेड के गोल-गोल वड़ा बना लें और साइड में सूखने के लिए रख दें। अगर आप चाहें तो इसमें कच्चे प्याज की स्टाफिंग भी कर सकती हैं। इधर एक बाउल में आप दही निकालें और इसमें चीनी, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक प्लेट में ब्रेड के भल्ले और दही डालें। इसके बाद ऊपर से लाल और हरी चटनी डालें। फिर ऊपर से मसाले डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

2. सूखी ग्रेवी वाला ब्रेड दही वड़ा (Beead gravy vada)
बनाने की सामग्री 
ब्रेड- 5 (किनारे निकले हुए)
दही 1 कप
टमाटर- 1 (पिसा हुआ)
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
काला नमक- 1 चम्मच
सेव- 1 पैकेट
अनार- 2 चम्मच
घी- 2 चम्मच


बनाने का तरीका 
सूखी ग्रेवी वाला दही वड़ा चाट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल लें और इसे पानी में भिगोकर निचोड़ कर रख दें। अब गीले ब्रेड के छोटे-छोटे वड़ा बनाएं और इसे एक प्लेट में सूखने के लिए छोड़ दें ताकि वड़ा बाद में टूटे नहीं। अब गैस पर एक पैन गर्म करें और फिर इसमें 2 चम्मच घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें टमाटर का मिश्रण डाल दें। टमाटर का मिश्रण डालने के बाद उसमें सामग्री और मसाले डालें और हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। जब ग्रेवी थोड़ी पक जाए तो आप इसमें आप ब्रेड के भल्ले डालकर 5 मिनट तक पका लें और इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब इसके ऊपर दही और काली मिर्च डालकर गरमा गरम सर्व करें।