How To Make Mango Lassi Recipe

Mango Lassi Recipe : गर्मी में दही के साथ मैंगो का भी स्वाद ऐसे चख सकते है आप, ज़रा आप भी ट्राई करें ये मैंगो लस्सी रेसिपी 

How To Make Mango Lassi Recipe

How To Make Mango Lassi Recipe

Mango Lassi Recipe : लस्सी पीने का असली मज़ा Summer Season में ही आता है और लोग दोपहर का खाना हो या परांठे हो उसके साथ मीठी या नमकीन लस्सी का लुत्फ़ जरूर उठाते है। लसि को बनाने के भी अलग से तरिके है। कोई लस्सी को दही के साथ बनता है और दूद के साथ इसके अलावा अब तोलस्सी को लेकर काफी वैरिएशन होने लग गए है। जैसे फ्रूट की बात करें तो लसि में फलेवर देने के लिए भी इसमें फ्रूट सिरप डाल देते है।  हमने भी दही के साथ मैंगो क अलग वैरिएशन किया और बहुत ही अच्छी लस्सी बनकर तैयार हुई। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो अपने दिन की शुरुआत मैंगो लस्सी के साथ कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताते है इसको कैसे बनाया जाए।

Know Here How To Make Chocolate : चॉकलेट के हो दीवाने तो जाने कैसे बनाई जाती है चॉकलेट? 

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री
आम – 4
दही – 2 कप
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
टूटी फ्रूटी – 1 टी स्पून 
चीनी – 5 टेबलस्पून

मैंगो लस्सी बनाने की विधि
मैंगो लस्सी यानी आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले मीठे रसीले आम का सेलेक्शन करें। अब आम को धोएं और उसे काटकर गूदा एक बड़ी बाउल में निकालें। एक-एक कर सारे आम का गूदा निकालें और गुठली को अलग करें। अब ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डालकर कुछ सेकंड तक ब्लेंड करें। इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं। अब मिश्रण को 20 सेकंड तक ब्लेंड करें। इसके बाद दोबारा ढक्कन खोलें और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर ढक्कन लगाएं और 1-2 मिनट तक ब्लेंड करें, जब तक कि लस्सी अच्छी तरह से स्मूद न हो जाए। इसके बाद लस्सी को एक बर्तन में निकाल लें। अब 20 मिनट के लिए लस्सी को फ्रिज में रख दें, जिससे अच्छी तरह से ठंडी हो सके। लस्सी ठंडी होने के बाद उसे सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से टूटी-फ्रूटी से सजावट कर दें। चाहें तो लस्सी में एक-दो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। मैंगो लस्सी पीने के बाद शरीर में ठंडक घुल जाएगी।