How To Do Ice Cream Hacks at Home

Ice Cream Hacks : आइसक्रीम का नाम सुनते आ गया मुंह में पानी ! चलिए आज किचन में करते है इसके हैक्स इस्तेमाल, स्वाद और होगा मज़ेदार 

How To Do Ice Cream Hacks at Home

How To Do Ice Cream Hacks at Home

Ice Cream Hacks : गर्मी के मौसम में अगर आइस क्रीम की बात न हो, तो अधूरा लगता सा लगता है। गर्मी के समय में सभी को खाने के बाद कुछ ठंडा-मीठा खाना होता है और सब एक ही चीज़ मांगते है और वो होती है आइस क्रीम, और हर कोई आइसक्रीम का स्टॉल देखकर उस तरफ न भागें,ऐसा नहीं हो सकता है। एक छोटा-सा आइसक्रीम का कप आपके दिन को और भी अच्छा बना देती है और आपका मूड भी बेहतर होता है। आज हम आपको 
इससे जुड़े कई सारे हैक्स हैं, जो शायद आपको नहीं पता होगा, के बारे में बताएंगे। जिसके बाद आप सामान्य तरिके से आइस क्रीम खाने के अलावा भी इसके टेस्ट को और अच्छा बना सकते है। तो चलिए जानते है आइस क्रीम के Modification को... 

How To Make Cheese Powder : बाहर से क्या खरीदना है घर पर ही बना सकते है ये चीज़ पाउडर, देखें शुरू कैसे करें प्रोसेस

आइसक्रीम से बनाएं सैंडविच
बाजार में मिल रहे आइसक्रीम सैंडविच खाए हैं? अब बाजार से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस अपनी फेवरेट चॉकलेट कुकीज से सैंडविच आइसक्रीम बनाई जा सकती है। इसे बनाना बहुत आसान है। आप 2-4 चॉकलेट कुकीज लें और आइसक्रीम को चाकू की मदद से एक मोटे स्लाइस में काटकर इन कुकीज के बीच में रखें। ऊपर से चॉको चिप्स गार्निश करके आइसक्रीम सैंडविच का मजा लें। 

Old-Fashioned Ice Cream Sandwiches - Brown Eyed Baker

आइसक्रीम और नामक 
फलों को आप ऊपर से नमक डालकर खाते हैं, तो उनका फ्लेवर कितना बढ़ जाता है। अब यही आप अपनी आइसक्रीम के साथ भी करें। अगर आप आइसक्रीम के फ्लेवर को और भी बढ़ाना चाहें, तो प्लेट में स्कूप्स डालने के बाद चुटकी भर काला नमक डालें। जब आप आइसक्रीम खाएंगे, तो उसका कॉम्प्लेक्स फ्लेवर अच्छा लगेगा। इतना ही नहीं, आप आइसक्रीम बनाते वक्त उसमें नमक डाल देंगे, तो भी फर्क नजर आएगा। 
 

Chocolate Sea Salt Ice Cream | stalk my kitchen

कोल्ड ड्रिंक्स फ्लोट बनाएं
मैकडोनल्ड में कोल ड्रिंक्स फ्लोट बहुत ज्यादा पॉपुलर है। यह ब्रांड पहली बार कोल्ड ड्रिंक और फ्लोट के कॉम्बिनेशन को लाया था। कई लोगों को यह एक्सपेरिमेंट पसंद भी आया था और आज भी यह कई ब्रांच में सर्व किया जाता है। अब इसे बनाने के लिए आपको मैकडी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर इसे तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सर्विंग गिलास में बर्फ और कोल्ड ड्रिंक डालें। ऊपर से 2 स्कूप वनिला आइसक्रीम के डालें और इसका मजा लें।

Should I eat ice cream or have a glass of Coke? - Quora

आइसक्रीम मफिन कप बनाएं
स्वादिष्ट मफिन और उसके साथ आइसक्रीम...आ गया न मुंह में पानी? क्या आप इसे घर पर ट्राई करना चाहेंगे? मफिन (कॉर्न मफिन्स रेसिपी) और आइसक्रीम दोनों का मजा आपको एक साथ मिलेगा और यकीन मानिए ये डेजर्ट आपका भी फेवरेट बन जाएगा। इसके लिए मफिन बैटर तैयार करके उसे कप में डालें और थोड़ी-सी जगह छोड़ दें। इन मफिन्स को ओवन में बेक करें। मफिन्स को निकालें और उसे ठंडा होने से पहले 1 आइसक्रीम स्कूप को बीच में रखकर इसे सर्व करें। 

The Best Chocolate Cupcakes Recipe | Dr. Oetker