प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई, आ गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तो ये हुआ था
Prateek Yadav Postmortem Report
Prateek Yadav Postmortem Report: मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया था। इसके बाद धमनी (artitery) और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है।
दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक से हुई बंद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद होने) की वजह से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इसका कारण शरीर में बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना) पाया गया।
अंदरूनी अंगो को रखा गया सुरक्षित
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पूरे हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, विसरा (शरीर के अंदरूनी अंगों के नमूने) को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया है।
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान एंटेमॉर्टेम (मौत से पहले के) हैं।